रांची की रहने वाली डॉ नेहा सिन्हा ने मोजाम्बिक के विदेश मंत्री पाचेको को अपना थीसिस सौंपा

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : रांची की रहने वाली डॉ नेहा सिन्हा (एसोसिएट फेलो,विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन) ने अपनी पीएचडी की थीसिस मोजाम्बिक के विदेश मंत्री पाचेको को भेंट की. पाचेको इन दिनों भारत की यात्रा पर आये हुए हैं. उन्होंने 30 नवंबर को विश्व मामलों के भारतीय परिषद को संबोधित किया, साथ ही भारत-मोजाम्बिक बिजनेस फोरम में […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
रांची की रहने वाली डॉ नेहा सिन्हा (एसोसिएट फेलो,विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन) ने अपनी पीएचडी की थीसिस मोजाम्बिक के विदेश मंत्री पाचेको को भेंट की. पाचेको इन दिनों भारत की यात्रा पर आये हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
उन्होंने 30 नवंबर को विश्व मामलों के भारतीय परिषद को संबोधित किया, साथ ही भारत-मोजाम्बिक बिजनेस फोरम में भी भाग लिया जहां डॉ नेहा भी मौजूद थीं. उसी दौरान उन्होंने पाचेको को अपना थीसिस सौंपा.

डॉ नेहा सिन्हा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीएचडी किया है और इस अध्ययन के दौरान उन्होंने कई बार अफ्रीका की यात्रा की. डॉ नेहा सिन्हा भारत में अफ्रीकी क्षेत्र की विशेषज्ञ हैं.रांची की रहने वाली डॉ नेहा की स्कूली शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से हुई है और उन्होंने डीएवी श्यामली से बारहवीं किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola