रांची : टाटा स्काई के नकली सेटअप बॉक्स बेचने वालों के ठिकाने पर पुलिस ने की छापेमारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : टाटा स्काई कंपनी का नकली सेटअप बाॅक्स बेचनेवाले दुकानदारों के ठिकानों पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से टाटा स्काई के अफसरों ने रांची के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की. इस क्रम में जैन इलेक्ट्रिक्लस से 36 नकली सेटअप बाॅक्स बरामद किया गया. इस पर टाटा स्काई का लोगो लगा हुआ था. मामले में […]
विज्ञापन
रांची : टाटा स्काई कंपनी का नकली सेटअप बाॅक्स बेचनेवाले दुकानदारों के ठिकानों पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से टाटा स्काई के अफसरों ने रांची के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की. इस क्रम में जैन इलेक्ट्रिक्लस से 36 नकली सेटअप बाॅक्स बरामद किया गया. इस पर टाटा स्काई का लोगो लगा हुआ था. मामले में कंपनी के अफसर राजीव बहल ने डेली मार्केट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इन्होंने कहा है कि काफी समय से इन्हें टाटा स्काई कंपनी के लोगो का इस्तेमाल कर बाजार में सेटअप बॉक्स बिक्री किये जाने की सूचना मिल रही थी. जांच के क्रम में यह बात सही पायी गयी. इसकी सूचना रांची एसपी को देने पर उन्होंने डेली मार्केट थाना को निर्देश दिया. इस आधार पर हुई कार्रवाई में पुलिस बल ने छापेमारी की और नकली सेटअप बॉक्स बरामद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










