रांची : 49 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में त्रुटि
Updated at : 28 Nov 2018 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की अोर से आयोजित इंडिया रिजर्व बटालियन सामान्य आरक्षी प्रतियोगिता-2017 के 49 महिला अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में त्रुटियां पायी गयी हैं. आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि संबंधित महिला अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से शो कॉज भेजा गया है. संबंधित अभ्यर्थी शो कॉज को डाउनलोड कर […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की अोर से आयोजित इंडिया रिजर्व बटालियन सामान्य आरक्षी प्रतियोगिता-2017 के 49 महिला अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में त्रुटियां पायी गयी हैं. आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि संबंधित महिला अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से शो कॉज भेजा गया है.
संबंधित अभ्यर्थी शो कॉज को डाउनलोड कर चार दिसंबर तक वांछित प्रमाण पत्रों के साथ अपना पक्ष आयोग के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. ऐसा नहीं होने पर आयोग परीक्षा विवरणिका की कंडिका चार, आठ व 15 में वर्णित प्रावधानों के आलोक में कार्रवाई करेगा. इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेवार होंगे. अभ्यर्थियों का क्रमांक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




