रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जज के रूप में आज शपथ लेंगे जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद

Updated:
विज्ञापन

रांची : अोड़िशा हाइकोर्ट से स्थानांतरित जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद 22 नवंबर को दिन के 10 बजे झारखंड हाइकोर्ट के जज के रूप में शपथ लेंगे. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस जस्टिस प्रसाद को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे. शपथ ग्रहण समारोह हाइकोर्ट के व्हाइट हॉल में होगा. उक्त जानकारी हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज […]

विज्ञापन
रांची : अोड़िशा हाइकोर्ट से स्थानांतरित जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद 22 नवंबर को दिन के 10 बजे झारखंड हाइकोर्ट के जज के रूप में शपथ लेंगे. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस जस्टिस प्रसाद को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे. शपथ ग्रहण समारोह हाइकोर्ट के व्हाइट हॉल में होगा. उक्त जानकारी हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने दी.
उल्लेखनीय है कि जस्टिस प्रसाद का जन्म 20 जून 1967 को हुआ था. उन्होंने एमए व एलएलबी की डिग्री हासिल की है. लाइसेंस लेने के बाद उन्होंने वकालत शुरु की. 26 सितंबर 2014 को वे झारखंड हाइकोर्ट के जज बनाये गये थे. बाद में उनका तबादला अोड़िशा हाइकोर्ट हुआ था.
हाइकोर्ट में पहली बार जजों की संख्या 19 पहुंचेगी : जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के शपथ ग्रहण के बाद झारखंड हाइकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ कर 19 हो जायेगी. वर्तमान में चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस सहित 18 जज कार्यरत हैं. हाइकोर्ट में न्यायाधीशों का 25 पद सृजित है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola