रांची : जयपाल सिंह स्टेडियम में मल्टी फैसिलिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

रांची : जयपाल सिंह स्टेडियम में मल्टी फैसिलिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार की जा रही है. नगर विकास विभाग व खेल, युवा कार्य एवं कला संस्कृति विभाग मिल कर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने की योजना तैयार कर रहे हैं. प्रस्तावित स्टेडियम में टेनिस कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट व स्वीमिंग पूल के अलावा एक […]

विज्ञापन
रांची : जयपाल सिंह स्टेडियम में मल्टी फैसिलिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार की जा रही है. नगर विकास विभाग व खेल, युवा कार्य एवं कला संस्कृति विभाग मिल कर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने की योजना तैयार कर रहे हैं. प्रस्तावित स्टेडियम में टेनिस कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट व स्वीमिंग पूल के अलावा एक इनडोर स्टेडियम बनाने की योजना है. प्रस्ताव कागज पर उतारा जा रहा है. जल्द ही इसे सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा.
विरोध के कारण स्थगित हुआ मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव : पूर्व में जयपाल सिंह स्टेडियम में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव था.
स्टेडियम के वर्तमान स्वरूप को बनाये रखने के लिए कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने आंदोलन छेड़ रखा था. इस कारण गुजरे कई वर्षों से जयपाल सिंह स्टेडियम के जीर्णोद्धार का काम अटका पड़ा था. अब नगर विकास विभाग ने योजना में बदलाव करते हुए मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव पूरी तरह से खारिज करते हुए मल्टी फैसिलिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार करने की योजना बनायी है. कॉम्प्लेक्स पीपीपी मोड पर तैयार किया जायेगा. निर्माण कार्य के लिए नगर निगम सरकार से सहायता राशि देने का आग्रह करेगा.
जयपाल सिंह स्टेडियम को मल्टी फैसिलिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है. खेल विभाग से भी इस योजना में मदद ली जायेगी. सरकार की सहमति मिलने के बाद जल्द ही इसका काम आगे बढ़ाया जायेगा.
अजय कुमार सिंह, सचिव , नगर विकास विभाग
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola