रांची : रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा पूजा मंडप को तोड़ने के आदेश का भारी विरोध
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : जिला दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार को बुलायी गयी बैठक में रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा मंडप को तोड़ने के आदेश का विरोध किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हीरालाल साहू ने की. बैठक में राजधानी की विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य, विभिन्न यूनियनों के सदस्य […]
विज्ञापन
रांची : जिला दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार को बुलायी गयी बैठक में रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा मंडप को तोड़ने के आदेश का विरोध किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हीरालाल साहू ने की. बैठक में राजधानी की विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य, विभिन्न यूनियनों के सदस्य और चुटिया के स्थानीय लोग मौजूद थे.
बैठक में आये लोगों ने एक स्वर में रेलवे के इस फैसले को गलत बताया. कहा कि यहां लगभग 70 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है. रेल प्रशासन द्वारा ही पूजा के लिए जमीन आवंटित की गयी थी और रेलवे द्वारा ही स्थायी मंडप व चहारदीवारी का निर्माण कराया गया था.
आज अचानक से बिना समिति के सदस्यों से बातचीत किये एक तरफा करवाई करते हुए इसे तोड़ने का आदेश दिया गया है, जो सरासर गलत है. तय हुआ कि समिति के सदस्य इस संबंध में सोमवार को डीआरएम से मिलकर ज्ञापन सौपेंगे और आग्रह करेंगे कि मंडप को न तोड़ा जाये.
बैठक में अशोक पुरोहित, अशोक चौधरी, अलोक साहू, मनोज पांडेय, रमेश गुप्ता, राजेश ठाकुर, जनार्दन साहू, विजय सिंह, मुनचुन राय, परमजीत सिंह टिंकू, प्रमोद राय, रूपेश केसरी, चंचल केसरी, मनीष सिंह, आकाश, सुमित कुमार, विकास, रवि सिंह, राकेश सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










