बारह पड़हा जतरा टांड़ सरना समिति के महोत्सव में उमड़ी भीड़, खुशहाली की कामना की

Updated:
विज्ञापन

रांची : बारह पड़हा जतरा टांड़ सरना समिति, कोकर की ओर से सोहराई जतरा पूजा महाेत्सव का आयोजन हुआ. इसमें कोकर, अखड़ा कोचा, खोरहा टोली, गितिल कोचा, तिरिल, गाड़ी गांव, होटवार, लोहरा कोचा, गढ़हा टोली, टुंकी टोली और बांधगाड़ी के खोड़हा शामिल हुए़ इससे पूर्व पाहन शुभम मुंडा ने रंगुवा मुर्गे की बलि देकर राज्य […]

विज्ञापन
रांची : बारह पड़हा जतरा टांड़ सरना समिति, कोकर की ओर से सोहराई जतरा पूजा महाेत्सव का आयोजन हुआ. इसमें कोकर, अखड़ा कोचा, खोरहा टोली, गितिल कोचा, तिरिल, गाड़ी गांव, होटवार, लोहरा कोचा, गढ़हा टोली, टुंकी टोली और बांधगाड़ी के खोड़हा शामिल हुए़ इससे पूर्व पाहन शुभम मुंडा ने रंगुवा मुर्गे की बलि देकर राज्य की सुख-समृद्धि के लिए पूजा की़ कार्यक्रम में पद्मश्री मुकुंद नायक, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पार्षद अर्जुन यादव व पार्षद वीना अग्रवाल, प्रभाकर नाग भी शामिल हुए़
अध्यक्ष दिनेश मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का पुजारी है. हमें प्रकृति से ही अन्न-धन की प्राप्ति होती है़ इसमें हमारे घरेलू पशुओं का भी अभिन्न योगदान होता है. इसलिए हम सब उनकी पूजा कर साल भर की उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद देते हैं. आयोजन में विजय मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष कंचन मुंडा, गोलू मुडा, मुन्ना मुंडा, सन्नी मुंडा, राहुल मुंडा, महिला समिति की मोनो मुंडा, मुन्नी हेमरोम, रश्मि कुजूर, मंजू मुंडा, दशमी कच्छप आदि ने योगदान दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola