रांची : …..जब एसडीओ ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कहा- मरीजों के इलाज में कोताही न बरतें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : एसडीओ गरिमा सिंह ने गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी लिया. अस्पताल में मौजूद नर्स और डॉक्टरों से मरीजों के इलाज के संबंध में जानकारी ली. साथ ही ड्यूटी रजिस्टर भी चेक की. कुछ मरीजों ने एसडीओ शिकायत की कि उनकी जांच नहीं […]
विज्ञापन
रांची : एसडीओ गरिमा सिंह ने गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी लिया. अस्पताल में मौजूद नर्स और डॉक्टरों से मरीजों के इलाज के संबंध में जानकारी ली. साथ ही ड्यूटी रजिस्टर भी चेक की.
कुछ मरीजों ने एसडीओ शिकायत की कि उनकी जांच नहीं हो रही है. तभी उन्होंने संबंधित डॉक्टरों और नर्सों को हिदायत दी और कहा कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न हो.
जो दवा उपलब्ध हो उसे मरीजों को देना सुनिश्चित की जाये. एसडीओ ने तत्काल उन मरीजों की जांच करवायी. चूंकि सिविल सर्जन छुट्टी पर थे, इसलिए एसडीओ ने एसीएमओ डॉ नीलम चौधरी को लेकर अस्पताल का निरीक्षण किया. एसडीओ ने सदर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई रखने का भी निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन