ePaper

रांची : हटिया में गार्ड व ड्राइवर अब ऑनलाइन बुक करा सकेंगे कमरा और बेड

Updated at : 07 Nov 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : हटिया में गार्ड व ड्राइवर अब ऑनलाइन बुक करा सकेंगे कमरा और बेड

रांची : हटिया स्टेशन पर गार्ड व ड्राइवर के विश्राम गृह में कमरा और बेड बुक करने की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गयी है. मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने इस व्यवस्था का उदघाटन किया. गौरतलब है कि पहले यह प्रक्रिया रेल कर्मचारी द्वारा मैनुअल तरीके से पूरी की जाती थी. […]

विज्ञापन
रांची : हटिया स्टेशन पर गार्ड व ड्राइवर के विश्राम गृह में कमरा और बेड बुक करने की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गयी है. मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने इस व्यवस्था का उदघाटन किया.
गौरतलब है कि पहले यह प्रक्रिया रेल कर्मचारी द्वारा मैनुअल तरीके से पूरी की जाती थी. नयी व्यवस्था के तहत यहां टच स्क्रीन युक्त कियोस्क लगाया गया. इसके जरिये गार्ड व ड्राइवर खुद ही अपनी पसंद का कमरा-बेड बुक करवा सकेंगे. साथ ही अपने सुझाव व शिकायतें भीदर्ज करा सकेंगे. पूरी प्रक्रिया पेपरलेस होगी. नयी व्यवस्था लागू होने से ड्राइवर और गार्ड के अाने-जाने का सही समय भी पता चल जायेगा.
इसके अलावा महीने में कितने गार्ड और ड्राइवर विश्राम गृह में आये, इसका भी पता चलेगा. उदघाटन अवसर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) विजय कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक नीरज कुमार, मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) राजेश रोशन, सहायक विद्युत अभियंता (परिचालन) सुजीत कुमार उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola