सिकिदिरी : नवागढ़ को तीन साल में जैविक पंचायत बनाने का लक्ष्य
Updated at : 05 Nov 2018 12:27 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने आदर्श आदिवासी पंचायत नवागढ़ में संचालित विकास योजनाएं देखी सिकिदिरी : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल रविवार को आदर्श आदिवासी पंचायत नवागढ़ में विकास योजनाअों को देखने पहुंचे. उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी भी थे. इस दौरान नवागढ़ पंचायत को तीन साल के अंदर जैविक पंचायत बनाने का […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने आदर्श आदिवासी पंचायत नवागढ़ में संचालित विकास योजनाएं देखी
सिकिदिरी : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल रविवार को आदर्श आदिवासी पंचायत नवागढ़ में विकास योजनाअों को देखने पहुंचे. उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी भी थे. इस दौरान नवागढ़ पंचायत को तीन साल के अंदर जैविक पंचायत बनाने का लक्ष्य रखा गया. श्री वर्णवाल ने सोसो गांव में आठ हजार लीटर झमता की एक जलमीनार निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. गांव के 40-45 परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे.
इसके बाद उन्होंने बड़कीगोड़ांग गांव में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया. केंद्र में पढ़ने वालों बच्चों के साथ केक काटे. इसके बाद प्रधान सचिव का काफिला ओबर गांव पहुंचा. यहां पर 50 एकड़ भूमि में 37 किसान जैविक खेती करनेवाले हैं. जैविक खेती के पहले चरण में मूंग व सरसों की खेती की जायेगी. जलछाजन के माध्यम से कंटूर योजना व ड्रीप एरिगेशन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जायेगा.
जलछाजन विशेषज्ञ सुभाष कुमार ने जलछाजन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. बताया गया कि ओबर गांव में तेल मिल, दाल मिल, लाह प्राेसेसिंग प्लांट व पत्तल दोना बनाने का प्लांट लगाया जायेगा. इसके लिए स्थल चयन कर लिया गया है. प्रधान सचिव ने स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि इस प्रोसेसिंग प्लांट के बन जाने से तीन सौ लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सकेगा. इसके बाद नवागढ़ पंचायत सचिवालय में मुख्यमंत्री लघु-कुटीर उद्योग विभाग के तत्वावधान में लाह प्रोसेसिंग व मूल्य वर्धन पर कार्यशाला हुई.
विभाग के विशेषज्ञों के अलावे प्रधान सचिव ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी. पूरे पंचायत की आंगनबाड़ी केंद्रों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. निर्णय हुआ कि जर्जर केंद्रों की जगह मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जायेगा. पूरे पंचायत के 21 टोलों में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम पर निगरानी रखने के लिए टोला कमेटी का गठन किया गया. पांचवीं कक्षा तक होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कोचिंग सेंटर की शुरुआत की गयी. जैविक खेती के लिए सोसो, रंगामाटी व ओबर गांव में को-अॉपरेटिव कमेटी का गठन किया गया. खेल मैदान के लिए वनपट्टा प्रदान किया गया.
कार्यक्रम का संचालन संतोष बेदिया ने किया. इस अवसर पर प्रमुख अनिता गाड़ी, पूर्व प्रमुख राजेंद्र शाही मुंडा, सीडीपीओ उमा सहाय, मुखिया फाल्गुनी शाही, उपमुखिया रेखा देवी, विवेकानंद सेवा केंद्र बरवाटोली के अध्यक्ष पहलू बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया, जगदीश भोगता, मानकी राजेंद्र शाही, कामख्या नारायण शाही, लखीराम बेदिया, महावीर बेदिया, हरिलाल बेदिया, कृष्णा बेदिया, हरेकृष्ण चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




