रांची : घर में ताला बंद कर गये थे मुंबई, हो गयी चोरी
Updated at : 04 Nov 2018 10:01 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन निवासी व एचइसी से रिटायर्ड अनिल कुमार सिन्हा के घर का ताला काट कर चोरों ने नकद और जेवरात की चोरी कर ली. घटना शुक्रवार देर रात की है. घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार को पुलिस मामले की जांच करने पहुंची. लेकिन घर में किसी के […]
विज्ञापन
रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन निवासी व एचइसी से रिटायर्ड अनिल कुमार सिन्हा के घर का ताला काट कर चोरों ने नकद और जेवरात की चोरी कर ली. घटना शुक्रवार देर रात की है. घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार को पुलिस मामले की जांच करने पहुंची. लेकिन घर में किसी के नहीं होने पर पुलिस को चोरी गये नकद और जेवरात की रकम के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस के अनुसार अनिल कुमार सिन्हा अपने परिवार के सदस्यों के साथ मुंबई में हैं. उनकी अनुपस्थिति में ही घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है़ उन्हें घटना की जानकारी मिल गयी है. उनके मुंबई से लौटने के बाद यह स्पष्ट हो पायेगा कि कितने की चोरी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




