रांची : तीन महीने में करें ट्रैफिक पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या का समाधान

Updated at : 30 Oct 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : तीन महीने में करें ट्रैफिक पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या का समाधान

नगर विकास विभाग के सचिव ने दिया आदेश रांची : बैठक के दौरान नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने ट्रैफिक को रेगुलेट करने के लिए निर्देश दिये. साथ ही शहरों के बढ़ते ट्रैफिक और जनसंख्या को लेकर ट्रैफिक प्लान बनाने के लिए कहा. श्री सिंह ने शहर में परिवहन को सुचारु करने के लिए […]

विज्ञापन
नगर विकास विभाग के सचिव ने दिया आदेश
रांची : बैठक के दौरान नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने ट्रैफिक को रेगुलेट करने के लिए निर्देश दिये. साथ ही शहरों के बढ़ते ट्रैफिक और जनसंख्या को लेकर ट्रैफिक प्लान बनाने के लिए कहा.
श्री सिंह ने शहर में परिवहन को सुचारु करने के लिए आधारभूत संरचना का विकास करने, दुर्घटना होने पर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, घायलों को ईलाज सुनिश्चित कराने, अनाथ बच्चों के पुनर्वास का इंतजाम करने, पार्किंग जोन चिह्नित करने, अतिक्रमण हटाने, वेस्ट मेटेरियल सड़क से हटाने, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवालों के लिए दंड का प्रावधान करने, नगरीय बायलॉज बेहतर बनाने, बस स्टैंड का निर्माण करने, बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम स्थापित करने, प्रदूषण स्तर कम करने, जल की गुणवत्ता बरकरार रखने और ग्रीन टेक्नोलॉजी अपनाने के निर्देश दिये.
विभागीय सचिव ने सड़क, परिवहन व ट्रैफिक की बेहतर व्यवस्था के लिए परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम को समन्वय बना कर काम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों के चौड़ीकरण, फ्लाइओवर, बस अड्डा, ट्रांसपोर्ट नगर और रिंग रोड निर्माण का कार्य चल रहा है.
लंबे समय में यह योजनाएं रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मददगार साबित होंगी. सचिव ने दुर्घटनाओं में मुआवजा और पुर्नवास के लिए गृह व समाज कल्याण विभाग के साथ मिल कर काम करने के निर्देश दिये. कहा कि सभी विभाग मिल कर योजना तैयार करें. उन्होंने ट्रैफिक, पार्किंग व अतिक्रमण से जुड़े मामलों को शॉर्ट टर्म योजना के तहत लेकर तुरंत काम शुरू करने के लिए कहा.
विभागीय सचिव ने इसलिए की बैठक
मालूम हो कि वर्ष 2017 में एक ही दिन रातू रोड चौराहा व कांटाटोली चौक पर दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई थी. घटना में एक बच्ची अनाथ हो गयी थी.
बच्ची की परवरिश और ट्रैफिक व्यवस्था की बदहाली को लेकर राजीव कुमार दास ने उच्च न्यायालय में पीआइएल दायर किया था. बाद में दीवान इंद्रनील सिन्हा ने भी ट्रैफिक व पार्किंग को लेकर पीआइएल दायर किया था. मामले में राजधानी में ट्रैफिक की लचर व्यवस्था, सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं, सड़कों का अतिक्रमण, पार्किंग और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर उच्च न्यायालय की ओर से खास आदेश जारी किये गये हैं. कई विभागों से जुड़े मामलों की वजह से मुख्य सचिव ने नगर विकास विभाग को नोडल विभाग नियुक्त किया है.
बैठक में ये लोग थे मौजूद
बैठक में परिवहन सचिव प्रवीण टोप्पो, रांची के नगर आयुक्त मनोज कुमार, नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक आशीष सिंहमार, स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी के निदेशक अमित कुमार, नगर विकास के विशेष सचिव अरविंद कुमार, परिवहन आयुक्त मो फैज, रांची डीसी राय महिमापत रे, एसएसपी अनीश गुप्ता, संयुक्त सचिव एके रतन, पीआइएल करनेवाले राहुल कुमार दास और दीवान इंद्रनील सिन्हा समेत कई विधि विशेषज्ञ भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola