रांची : विश्रामपुर के युवक का शव धुर्वा में मिला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के लंगड़ा होटल के पास से रविवार की सुबह छह बजे धुर्वा पुलिस ने 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. मृतक के सिर में जख्म के निशान हैं. उसके पैकेट से एक आधार कार्ड और पर्स मिला. आधार कार्ड में युवक का नाम अरविंद कुमार ओझा, पिता विजयकांत […]
विज्ञापन
रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के लंगड़ा होटल के पास से रविवार की सुबह छह बजे धुर्वा पुलिस ने 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. मृतक के सिर में जख्म के निशान हैं. उसके पैकेट से एक आधार कार्ड और पर्स मिला.
आधार कार्ड में युवक का नाम अरविंद कुमार ओझा, पिता विजयकांत ओझा, ग्राम-सेमरी खुर्द पोस्ट नौगाढ़ा थाना–विश्रामपुर, जिला पलामू लिखा हुआ है. मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गयी. परिजनों ने रांची पहुंच कर शव की पहचान अरविंद कुमार ओझा के रूप में की. पर्स में 683 रुपये मिले हैं.
परिजनों ने पुलिस को बताया कि 23 अक्तूबर को अरविंद कुमार ओझा पलामू से काम खोजने के लिए रांची के लिए चला था. वह पहले दिल्ली में काम करता था. अरविंद की इसी साल 10 जुलाई को मरहटिया, गढ़वा में शादी हुई थी. उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. एफएसएल की टीम ने जांच के लिए खून का नमूना लिया है. धुर्वा थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि यह दुर्घटना है या हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन