श्री केड सती दादी मंगलवार पाठ का आयोजन 21 अक्टूबर को हरमू में

रांची : ‘श्री केडिया सभा’ के तत्वाधान में श्री केड सती दादी मंगल पाठ अभियान के अंतर्गत 21 अक्टूबर दिन रविवार को दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम हरमू रोड में द्वारिका पथ (दिगंबर जैन भवन वाली गली) स्थित केडिया भवन में चंद्र प्रकाश-सुशीला देवी केडिया के निवास स्थान पर शाम […]
रांची : ‘श्री केडिया सभा’ के तत्वाधान में श्री केड सती दादी मंगल पाठ अभियान के अंतर्गत 21 अक्टूबर दिन रविवार को दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम हरमू रोड में द्वारिका पथ (दिगंबर जैन भवन वाली गली) स्थित केडिया भवन में चंद्र प्रकाश-सुशीला देवी केडिया के निवास स्थान पर शाम तीन बजे से रात सात बजे तक होगा.
इस दौरान दादी मां की पावन ज्योति प्रज्वलित कर उनका मंगल पाठ एवं भजन कीर्तन किया जायेगा. 101 महिलाओं के साथ सस्वर मंगल पाठ के उपरांत दादी मां की महाआरती कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण होगा.
सभा के महामंत्री ललित केडिया ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि सभी भक्त सपरिवार मित्रों एवं अपने सगे संबंधियों के साथ पधार कर मंगल पाठ श्रवण कर भजनों का आनंद उठायें और पुण्य के भागी बनें. उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मधु केडिया ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










