दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ की छुट्टी में कटौती, अब 23 अक्तूबर से तीन नवंबर तक खुले रहेंगे कॉलेज व पीजी विभाग
Updated at : 13 Oct 2018 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ की छुट्टी में कटौती की है. विवि ने पहले 14 अक्तूबर से 15 नवंबर तक अवकाश की घोषणा की थी. अब कॉलेज व पीजी विभाग 23 अक्तूबर से तीन नवंबर तक खुले रहेंगे. विभिन्न कारणों से विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है. उल्लेखनीय […]
विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ की छुट्टी में कटौती की है. विवि ने पहले 14 अक्तूबर से 15 नवंबर तक अवकाश की घोषणा की थी. अब कॉलेज व पीजी विभाग 23 अक्तूबर से तीन नवंबर तक खुले रहेंगे. विभिन्न कारणों से विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है.
उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक सत्र 2018-19 में कक्षाएं लगभग डेढ़ माह विलंब से शुरू हुई थी. इस कारण पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने में परेशानी हो रही है. इसे देखते हुए भी विवि ने छुट्टी में कटौती का निर्णय लिया है. इस दौरान विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तैयारी भी करेगा. छात्र हित व अन्य जिम्मेदारियों की वजह से विवि समय नहीं गंवाना चाहता है.
डॉ पांडेय जेल से रिहा, विवि से निलंबित
रांची विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ जंगबहादुर पांडेय को शुक्रवार को जमानत मिल गयी. शाम में वह जेल से रिहा भी हो गये. प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार के कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान की. इसके साथ ही डॉ पांडेय की पत्नी तारामणि पांडेय, बेटा चंद्रमणि किशोर, बहू आभा भारती, बेटा मानस पांडेय व बेटी ज्योत्स्ना पांडेय को भी अग्रिम जमानत मिल गयी. डॉ पांडेय सहित परिवार के अन्य सदस्य दहेज प्रताड़ना मामले में आरोपी हैं. उनकी पुत्रवधू एस आनंद ने उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना एवं जान से मारने के प्रयास का मामला अरगोड़ा थाना में दर्ज कराया था.
इधर, रांची विवि के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ जंग बहादुर पांडेय को निलंबित कर दिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया.
रांची विवि में बनेगा वर्चुअल क्लास रूम
रांची. रांची विवि सभागार में शुक्रवार को रूसा प्रोजेक्ट मॉनिटिरिंग यूनिट की बैठक कुलपति डॉ रमेश पांडे की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान रूसा के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. वहीं, बैठक में ये भी सहमति बनी कि रूसा के अंतर्गत रांची विवि में वर्चुअल क्लास रूम स्थापित किया जायेगा.
वर्तमान में रूसा के अंतर्गत फैसिलिटेशन सेंटर भवन का निर्माण कार्य चल रहा है. वहीं, पत्रकारिता विभाग के भवन निर्माण के लिए भी भवन निर्माण विभाग को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया है. इस अवसर पर प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार, वित्तीय सलाहकार, कुलसचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. अखरा का पुनर्निर्माण भी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




