मांडर : टोल प्लाजा के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध

Updated:
विज्ञापन

मांडर : एनएच-75 पर कंदरी से मुड़मा के बीच बनने वाले टोल प्लाजा के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि यहां टोल प्लाजा के निर्माण के लिए सड़क के दोनों ओर करीब 23 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए चिह्नित की गयी गयी है. जिसके विरोध में सोमवार […]

विज्ञापन

मांडर : एनएच-75 पर कंदरी से मुड़मा के बीच बनने वाले टोल प्लाजा के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि यहां टोल प्लाजा के निर्माण के लिए सड़क के दोनों ओर करीब 23 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए चिह्नित की गयी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिसके विरोध में सोमवार को प्रभावित रैयतों ने मार्च निकाला. किसी भी हाल में टोल प्लाजा के लिए जमीन नहीं देने की बात कही गयी. मार्च में शामिल पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि जहां पर टोल प्लाजा बनाने का प्रस्ताव है, वहां सड़क के दोनों ओर कृषि योग्य भूमि है. यहां जिनकी भूमि अधिग्रहण के लिए चिह्नित की गयी हैं, उसमें कई रैयत ऐसे हैं जिनकी यही भर इकलौती जमीन है.

अगर उनकी यह कृषि योग्य भूमि अधिग्रहित कर ली गयी तो वे भूमिहीन हो जायेंगे. इसलिए टोल प्लाजा का निर्माण कहीं दूसरी जगह किया जाना चाहिए. ग्रामीणों ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रभावित रैयतों की बैठक 15 अक्तूबर को मुड़मा में होगी. जिसमें इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तैयार की जायेगी.

इस दौरान प्रमीला उरांव, विमला देवी, झालो उरांव, शांति देवी, गणपत उरांव, सुशील उरांव, जगरनाथ बैठा, शांति उरांव, हबीब अंसारी, सीताराम बैठा, बिरसी उरांव, मांगा उरांव, अरुण उरांव, निरंजन उरांव, पीटर केरकेट्टा, मालती उरांव, सोमारी उरांव सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola