रांची : 12 जिलों में लॉ एंड आर्डर दुरुस्त करेंगे डीआइजी, एडीजी

Updated:
विज्ञापन

रांची : हाल के दिनों में जिलों में हो रहे आपराधिक वारदात को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है. 12 ऐसे जिलों को चिह्नित किया गया है जहां घटनाएं लगातार हुई हैं और दुर्गा पूजा के मद्देनजर भी वारदात होने की संभावना है. लिहाजा, ऐसे संवेदनशील जिलों में अब डीआइजी, आइजी व एडीजी रैंक […]

विज्ञापन
रांची : हाल के दिनों में जिलों में हो रहे आपराधिक वारदात को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है. 12 ऐसे जिलों को चिह्नित किया गया है जहां घटनाएं लगातार हुई हैं और दुर्गा पूजा के मद्देनजर भी वारदात होने की संभावना है. लिहाजा, ऐसे संवेदनशील जिलों में अब डीआइजी, आइजी व एडीजी रैंक के अफसर जाकर समीक्षा कर विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद करेंगे. इस संबंध में डीजीपी के निर्देश पर डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू ने आदेश जारी किया है.
किस जिले में कब कौन अफसर करेंगे समीक्षा
एडीजी अारके मल्लिक : 08 अक्तूबर को रामगढ़, 09 अक्तूबर को हजारीबाग
आइजी आशीष बत्रा : 08 अक्तूबर को रांची
आइजी टी कंदासामी : 08 अक्तूबर को गिरिडीह
आइजी अरुण कुमार सिंह : 08 अक्तूबर को पूर्वी सिंहभूम
आइजी रंजीत प्रसाद : 08 अक्तूबर को देवघर
आइजी शंभु ठाकुर : 08 अक्तूबर को बोकारो, 09 अक्तूबर को धनबाद
डीआइजी पंकज कंबोज : 07 अक्तूबर को रामगढ़, 08 अक्तूबर को हजारीबाग
डीआइजी विपुल शुक्ला : 07 अक्तूबर को पलामू, 08 अक्तूबर को लातेहार
डीआइजी आरके लकड़ा : 08 अक्तूबर को दुमका
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola