रांची : तीन स्कूलों के प्रधानाध्यापक हुए सम्मानित
Updated at : 03 Oct 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा 2018 में शत-प्रतिशत रिजल्ट वाले स्कूल के प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया. जिला स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र कुमार मिश्र, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिंगरडीह के देवनाथ सिंह व उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोराडीह के शांति टाेप्पो को सम्मानित किया. कार्यक्रम […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा 2018 में शत-प्रतिशत रिजल्ट वाले स्कूल के प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया. जिला स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र कुमार मिश्र, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिंगरडीह के देवनाथ सिंह व उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोराडीह के शांति टाेप्पो को सम्मानित किया.
कार्यक्रम में क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक अशोक शर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी छट्टू विजय सिंह, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव गंगा प्रसाद यादव, कालीनाथ झा, धीरेंद्र कंठ, सुभाष यादव समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन मोहन झा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




