रांची : साफ-सफाई को आंदोलन का रूप दें : सुनील वर्णवाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के व्यापक प्रचार-प्रसार के निदेश दिये हैं. उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर तक राज्य को स्वच्छ बनाने के लिए साफ-सफाई को आंदोलन का रूप देना है. सूचना भवन के सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के व्यापक प्रचार-प्रसार के निदेश दिये हैं. उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर तक राज्य को स्वच्छ बनाने के लिए साफ-सफाई को आंदोलन का रूप देना है.
सूचना भवन के सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलों के उपायुक्तों व जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए श्री वर्णवाल ने कहा कि 23 सितंबर को प्रधानमंत्री रांची से दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत करेंगे. श्री वर्णवाल ने कहा कि दो अक्तूबर से 31 दिसंबर तक राज्य में सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम चलाया जायेगा.
मौके पर उपायुक्तों ने जिलों में चल रही योजनाओं की तैयारी के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया. श्री वर्णवाल ने एलइडी वैन से प्राप्त रिव्यू मुख्यालय भेजने के निर्देश दिये. उन्होंने उपायुक्तों से जन सुविधा केंद्रों में आनेवाले मामलों का निबटारा अपने स्तर से करने को कहा.
उपायुक्त और जनसंपर्क पदाधिकारियों को उनके जिले के केबल ऑपरेटरों के साथ बैठक कर jhargov.tv पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को दिखाना सुनिश्चित करने लिए कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










