ePaper

ओरमांझी : नगड़ीजारा में 18 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, कई घरों को तोड़ा, फसलें रौंदी

Updated at : 14 Sep 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
ओरमांझी : नगड़ीजारा में 18 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, कई घरों को तोड़ा, फसलें रौंदी

हाथियों को भगाने की दिशा में प्रयास नहीं होने से ग्रामीणों में रोष पिठोरिया : कांके प्रखंड अंतर्गत राड़हा पंचायत के नगड़ीजारा गांव में बुधवार की रात हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. खोया उरांव, बिरसा उरांव, मंगरा उरांव का घर क्षतिग्रस्त कर दिया. अमरेश उरांव का दरवाजा तोड़ कर धनिया बीज बर्बाद कर दिया. […]

विज्ञापन

हाथियों को भगाने की दिशा में प्रयास नहीं होने से ग्रामीणों में रोष

पिठोरिया : कांके प्रखंड अंतर्गत राड़हा पंचायत के नगड़ीजारा गांव में बुधवार की रात हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. खोया उरांव, बिरसा उरांव, मंगरा उरांव का घर क्षतिग्रस्त कर दिया. अमरेश उरांव का दरवाजा तोड़ कर धनिया बीज बर्बाद कर दिया. करीब दो एकड़ में लगी धान, फूलगोभी, फ्रेंचबीन की खेती रौंद डाली. चावल, धान व बरतन को भी बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि झुंड में 18 हाथी हैं. जिसमें चार बच्चे हैं.

हाथी गुरुवार को करमघाट जंगल में जमे रहे. घटना की सूचना ग्रामीणों ने वनपाल को दे दी है. लेकिन हाथियों को भगाने की दिशा में कोई पहल नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है. घटना को लेकर पुलिस नगड़ीजारा जाने के लिए निकली, लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण राड़हा गांव से लौट आयी. ग्रामीण इस बात से सशंकित हैं कि पता नहीं हाथी आज रात किधर रुख करेंगे. इधर, कांके वन प्रक्षेत्र के वनपाल अशोक टाइगर ने बताया कि हाथी राढ़हा गांव के करमघाट में शरण लिये हुए हैं. प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जायेगा. विभाग द्वारा हाथियों को भगाने का काम अबतक शुरू नहीं किया गया है.

बच्चों को स्कूल नहीं भेजा

हाथियों के दहशत से गुरुवार को ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय करमघाट व नगड़ीजारा प्राथमिक विद्यालय बंद रहे. बच्चों के स्कूल नहीं आने से शिक्षक भी लौट गये. करमघाट के कई लोग तो घर छोड़ अन्यत्र चले गये हैं.

हाथियों ने रौता जारा में भी तोड़े घर

दो ग्रामीण चोटिल

ओरमांझी : चंद्रा पंचायत के रौता जारा में बुधवार की रात 18 की संख्या में आये जंगली हाथियों के झुंड ने कृष्णा बेदिया के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं सुखदेव बेदिया के दो सूअर को पटक कर मार डाला.

मंगरा बेदिया का घर तोड़ कर अनाज चट कर गये. वहीं अनिल बेदिया, कारीनाथ बेदिया, रत्न बेदिया का घर तोड़ दिया. बाबूलाल बेदिया की खेत में लगी फसल को नष्ट कर दिया. हाथियों ने एतवरिया देवी के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान सविता देवी व मंगरा बेदिया चोटिल हो गये. मुखिया रमेश चंद्र उरांंव, सदमा मुखिया गीता कच्छप व बाबूलाल महली ने प्रभावित परिवारों से मिलकर सरकारी लाभ दिलाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola