रांची : कर्मठ व समर्पित नेता थे गामा सिंह : सीपी सिंह

Updated:
विज्ञापन

रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि गामा सिंह से 40 वर्षों का पुराना संबंध था़ हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि वे हमारे बीच नहीं है़ं गामा सिंह पार्टी के कर्मठ व समर्पित नेता थे़ उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी़ मंत्री श्री सिंह रविवार को भाजपा महानगर कार्यालय में […]

विज्ञापन
रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि गामा सिंह से 40 वर्षों का पुराना संबंध था़ हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि वे हमारे बीच नहीं है़ं गामा सिंह पार्टी के कर्मठ व समर्पित नेता थे़
उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी़ मंत्री श्री सिंह रविवार को भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे़ महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि गामा सिंह कार्यकर्ताओं के दिलों पर राज करते थे़ श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत अरदास से की गयी़ सिख समाज के प्रमुख संतों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास और शांति पाठ किया.
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा़ श्रद्धांजलि सभा में स्व गामा सिंह की पत्नी नरेंद्र कौर, पुत्र गुरप्रीत सिंह, रवनीत सिंह, दलजीत सिंह, बड़े भाई बलविंदर सिंह, पुत्री मंजीदर कौर, राजिंदर कौर,अमनदीप कौर,कुलविंदर कौर,आदित्य प्रसाद साहू, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, महापौर आशा लकड़ा,उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, सत्यनारायण सिंह, सीमा शर्मा आदि शामिल हुए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola