रांची : झाविमो महिला मोर्चा का आंदोलन कल से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2018 11:55 PM
विज्ञापन
रांची : झाविमो महिला मोर्चा राज्य भर में आंदोलन चलायेगा़ महिलाओं के मान-सम्मान और अधिकार के लिए 11 सितंबर से पोड़ैयाहाट से घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी़ रविवार को महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई़ इसमें विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी शामिल हुए़ महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा यादव […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो महिला मोर्चा राज्य भर में आंदोलन चलायेगा़ महिलाओं के मान-सम्मान और अधिकार के लिए 11 सितंबर से पोड़ैयाहाट से घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी़ रविवार को महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई़
इसमें विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी शामिल हुए़ महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा यादव ने कहा कि आज पूरे देश के लोग भ्रम की स्थिति में है़ं भाजपा ने 2014 में बड़े-बड़े वादों के साथ केंद्र और राज्य में सरकार बनायी थी़ भाजपा का सबका साथ-सबका विकास का नारा खोखला साबित हुआ है़
रघुवर सरकार महिलाओं को सम्मान एवं सुरक्षा देने के सवाल पर असफल साबित हुई है़ हर दिन महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और अपराध हो रहे है़ं सभी सवालों को लेकर महिला मोर्चा की बैठक 29 सितंबर को रातू प्रखंड में होगी़ बैठक में सूरज गुप्ता, संपति देवी, अर्चना प्रकाश, बबली दास, गीता देवी, सविता देवी, निर्मला आदि मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










