रांची : गामा सिंह को अश्रुपूर्ण विदाई, पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री मुंडा सहित सांसद व विधायक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2018 6:28 AM

विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय पहुंचा पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग रांची : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता गामा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गये़ बुधवार को दोपहर में हरमू मुक्तिधाम में गामा सिंह का अंतिम संस्कार हुआ़ भाजपा नेता, कार्यकर्ता, गुरुद्वारा कमेटी सहित शहर के लोगों ने स्व सिंह को […]

विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय पहुंचा पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग
रांची : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता गामा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गये़ बुधवार को दोपहर में हरमू मुक्तिधाम में गामा सिंह का अंतिम संस्कार हुआ़ भाजपा नेता, कार्यकर्ता, गुरुद्वारा कमेटी सहित शहर के लोगों ने स्व सिंह को अश्रुपूर्ण विदाई दी़ रातू रोड के मेट्रो गली से निकली अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए़ पार्थिव शरीर रातू रोड गुरुद्वारा होते हुए भाजपा महानगर कार्यालय और प्रदेश मुख्यालय पहुंचा़ अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके आवास से ही अंतिम यात्रा में शामिल हुए़
भाजपा महानगर के कार्यकर्ता और गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी मोटरसाइकिल से आगे-आगे चल रहे थे़
गामा सिंह अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा, गामा सिंह का नाम रहेगा के नारे लग रहे थे़ भाजपा सांसद पीएन सिंह, रवींद्र राय, रामटहल चौधरी, समीर उरांव, मंत्री राज पलिवार, विधायक नवीन जायसवाल, प्रांत प्रचारक रविशंकर, संगठन महामंत्री धर्मपाल, महामंत्री दीपक प्रकाश, राकेश प्रसाद, आदित्य साहू, संजय सेठ, उषा पांडेय, मेयर आशा लकड़ा, संजीव विजय वर्गीय, प्रतुल शाहदेव, सीमा शर्मा, राजेश कुमार शुक्ल, बालमुकुंद सहाय, शिवपूजन पाठक, दीनदयाल वर्णवाल, संजय जायसवाल, अमित सिंह सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा में पहुंचे़
पक्ष-विपक्ष, चेंबर सहित कई संगठन के लोग पहुंचे मुक्तिधाम
भाजपा नेता अजय मारू, मनोज सिंह, विनय सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, सांवरमल अग्रवाल, सतीश सिन्हा, प्रेम मित्तल, प्रेम कतारु, सोना खान अमरदीप यादव, आरती सिंह, सत्यनारायण सिंह, गुरविंदर सिंह सेठी, केके गुप्ता, हरविंदर सिंह बेदी, सुनील शर्मा, वरुण साहू, नंदकिशोर अरोड़ा, रमेश सिंह, पंकज वर्मा, अरुण पांडेय, मुकेश सिंह, ओमप्रकाश, तारीक इमरान, मुकेश मुक्ता, अरुण झा, बसंत दास, बजरंग वर्मा, राजा सिंह, सुवेश पांडेय सहित कई नेता मुक्तिधाम पहुंचे़ उधर कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव, प्रदीप तुलस्यान, रौशन लाल भाटिया, झाविमो नेता राजीव रंजन मिश्रा, आजसू के मुनचुन राय, चेंबर से रंजीत गड़ोदिया, कुणाल अजमानी, विनय अग्रवाल, आरडी सिंह सहित कई लोग पहुंचे थे़
आजसू ने गामा सिंह के निधन पर जताया शोक
रांची : भाजपा नेता गामा सिंह के निधन पर आजसू ने शोक जताया है़ आजसू नेता डॉ देवशरण भगत, राजेंद्र मेहता, हसन अंसारी, बनमाली मंडल, ललित ओझा, मुनचुन राय ने गहरा शोक व्यक्त किया़ डॉ भगत ने कहा कि ईश्वर गामा सिंह की आत्मा को शांति प्रदान करे़ उनके परिवार के सदस्यों को दु:ख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करे़ं
गामा सिंह का निधन अपूरणीय क्षति
रांची. सपा के जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद व झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के रांची जिला उपाध्यक्ष जनक नायक ने गामा सिंह के निधन पर शोक जताया है. कहा कि गामा सिंह राजनीति और समाजसेवा के माध्यम से जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे. वह सभी समुदायों के बीच लोकप्रिय थे. इनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है.
गामा सिंह की याद में सात को कीर्तन कार्यक्रम
रांची : गामा सिंह की याद में सात सितंबर को गुरुद्वारा रातू रोड स्थित कॉलोनी में कीर्तन होगा. वहीं, नौ को भी गुरुद्वारा साहिब मेन रोड में रात सात बजे से कीर्तन होगा. 11 को स्व सिंह के आवास पर श्री अखंड पाठ साहिब का कार्यक्रम दिन के 11 बजे से होगा.13 सितंबर को पाठ की समाप्ति होगी.
कार्यालय में पार्टी का झंडा ओढ़ा कर दिया सम्मान
भाजपा मुख्यालय का माहौल बुधवार को स्व सिंह के पार्थिव शरीर आने के साथ गमगीन हो गया़ दिन के करीब 12 बजे स्व सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा़ प्रदेश के नेता और कार्यकर्ता भावुक थे़ गामा सिंह अमर रहे के नारे लग रहे थे़ पार्टी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, धर्मपाल और दीपक प्रकाश ने पार्टी का झंडा ओढ़ा कर सम्मान दिया़ यहां बारी-बारी से नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये़
भावुक थे मुंडा, सुबह से ही अंतिम यात्रा में रहे
गामा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नजदीकी थे़ स्व सिंह की अंतिम यात्रा में वह भावुक थे़ सुबह से ही वह अंतिम यात्रा में रहे़ मुक्तिधाम में भी वह रीति-रिवाज के तहत आनेवालों का शुक्रिया व्यक्त कर रहे थे़ हाथ जोड़ कर लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे थे़ मुक्तिधाम में कई लोगों की आंखें नम थी़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola