भाजपा के साथ-साथ दूसरे राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों ने जताया शोक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 9:54 AM

विज्ञापन

36 वर्षों का भाजपा में लंबा सफर, निभाया दायित्व, सामाजिक सक्रियता भी दिखायी भाजपा नेता गामा सिंह नहीं रहे़ राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता के कारण शहर में जाने-माने नाम थे़ उनके निधन से पार्टी और शहर के लोग स्तब्ध है़ं वर्ष 1982 में भाजपा से जुड़े़ 36 वर्षों का लंबा सफर पार्टी में रहा़ शहर […]

विज्ञापन
36 वर्षों का भाजपा में लंबा सफर, निभाया दायित्व, सामाजिक सक्रियता भी दिखायी
भाजपा नेता गामा सिंह नहीं रहे़ राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता के कारण शहर में जाने-माने नाम थे़ उनके निधन से पार्टी और शहर के लोग स्तब्ध है़ं वर्ष 1982 में भाजपा से जुड़े़ 36 वर्षों का लंबा सफर पार्टी में रहा़ शहर से लेकर प्रदेश तक में बखूबी दायित्व का निर्वहन किया.
युवा मोर्चा, महानगर अध्यक्ष से कार्यालय प्रभारी के रूप में पूरी निष्ठा से काम किया़ गुरुद्वारा कमेटी से लेकर सामाजिक सौहार्द्र के लिए बढ़-चढ़ कर काम किया़ शहर की समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहे़ भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से लेकर बड़े नेताओं का स्नेह मिलता रहा़ मंत्री सीपी सिंह, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ सहित कई नेताओं के साथ सक्रिय रूप से लंबे समय तक काम किया़ भाजपा के राजनीतिक आंदोलन, अभियान में आगे-आगे रहते थे़ शहर के व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर भी संवेदनशील रहे़ रातू रोड इलाके में जब कभी भी कोई बड़ी घटना या समस्या आयी, वह दिख जाते थे़
खबर मिलते ही मुंडा, स्पीकर सहित कई मंत्री-विधायक पहुंचे
रांची . गामा सिंह के निधन की खबर भाजपा में लहर की तरह दौड़ गयी़ पूरी पार्टी इस घटना से मर्माहत है़ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, स्पीकर दिनेश उरांव, सांसद रामटहल चौधरी, संजय सेठ सहित उनके करीबी आवास पहुंचे़ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी पहुंचे़ भाजपा नेता सांसद समीर उरांव, सुनील सिंह, महेश पोद्दार, हेमलाल मुर्गू, विद्युतवरण महतो,सुबोध सिंह गुड्डू, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, आरती सिंह, आदित्य साहू, सोना खान, ज्योतिरीश्वर सिंह, हरेकृष्ण सिंह, सीमा शर्मा, सत्यनारायण सिंह, बिंदूभूषण दुबे, सत्यनारायण सिंह, प्रदीप सिन्हा, रिजवान खान, प्रिया सिंह, सत्येंद्र तिवारी, मनोज सिंह, सरिता श्रीवास्तव, मुनेश्वर साहू, नूतन तिवारी, गणेश मिश्र, जेबी. तुबीद, राजेश शुक्ला, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, अनिल सिन्हा, मिस्फिका, केके गुप्ता, अमित कुमार, संजय पोद्दार सहित कई नेताओं ने दु:ख जताया़
सुबोधकांत, झामुमो और दूसरे दल के नेता भी पहुंचे
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय स्व सिंह के आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी़ झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य, महुआ माजी, जदयू के जय सिंह यादव, कांग्रेस के संजय पांडेय, सुनील सिंह सहित कई नेता उनके आवास पर सुबह से ही जुटे थे़ दूसरे दलों के नेताओं ने भी गामा सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है़
प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम स्थगित किया
गामा सिंह के निधन के बाद भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने पांच सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह स्थगित कर दी है़ प्रकोष्ठ के सत्येंद्र मल्लिक, शैलेश सिन्हा ने शोक जताते हुए कहा कि यह पार्टी की बड़ी क्षति है़ उनके निधन के कारण शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है़
आज पार्टी कार्यालय आयेगा पार्थिव शरीर
बुधवार को गामा सिंह की अंतिम यात्रा मेट्रो गली स्थित उनके आवास से दिन के 11 बजे शुरू होगी़ रातू रोड गुरुद्वारा के बाद उनका पार्थिव शरीर महानगर भाजपा कार्यालय लाया जायेगा़ इसके बाद भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि दी जायेगी़ यहां प्रदेश के नेता पहुंचेंगे़भाजपा ने कहा, समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया
आम लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे : गुरविंदर सिंह
रांची. झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने गामा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है़ उन्होंने कहा है कि गामा सिंह राजनीति व समाजसेवा के माध्यम से आम जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे़
रांची. स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है. भाजपा के गठन काल से ही वह पार्टी में थे. हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उनके निधन से मैं मर्माहत हूं.ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.
भाजपा को बड़ी क्षति हुई है : सीपी सिंह
रांची. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता गामा सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है. श्री सिंह ने कहा कि वह गामा सिंह के निधन से मर्माहत हैं और भाजपा को भी बड़ी क्षति हुई है. कार्यकर्ताओं के साथ उनके लगाव की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि गामा सिंह के साथ काफी लंबे समय से मेरा राजनीतिक जुड़ाव रहा है. राजनीति के सफर में वह सहभागी रहे हैं. उनको पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता जाना जाता है. विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में वह ईमानदारी से जुड़े रहे. स्वर्गीय सिंह के परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करें और मृत आत्मा को शांति प्रदान करें.
रांची. गामा सिंह के निधन पर कोडरमा सांसद डाॅ रवींद्र कुमार राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है. डाॅ राय ने कहा कि स्व. गामा सिंह झारखंड के एक मजबूत स्तंभ थे. हमलोगों के साथ उन्होंने लंबे समय तक काम किया. उनका पार्टी से पारिवारिक संबंध हो गया था. लगता ही नहीं है कि वो दुनिया से चले गए हैं. भगवान उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.
रांची. गामा सिंह के निधन पर प्रदेश जदयू के नेताओं ने शोक जताया है. नेताओं ने कहा कि गामा सिंह हमेशा मजदूर व गरीबों के लिए लड़ाई लड़ते रहते थे. शोक जतानेवालों में कृष्णा नंद मिश्रा, भगवान सिंह, श्रवण कुमार, संजय सहाय, जफर कमाल, रमेश सिंह, आशा शर्मा, अखिलेश राय, बैद्यनाथ पासवान, अरविंद जायसवाल, राकेश कुमार, सागर कुमार समेत कई लोग शामिल हैं.
सबके बीच लोकप्रिय थे गामा सिंह : सुबोधकांत
रांची. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गामा सिंह के निधन पर शोक जताया है. श्री सहाय ने मंगलवार को स्व गामा सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि गामा सिंह भले ही एक राजनीतिक दल से जुड़े थे, लेकिन उनकी पहचान एक समाजसेवी की रही. सामाजिक मुद्दों पर दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर सभी समुदायों और सभी दलों के साथ मिल कर काम करना उनकी विशेषता थी. इनके निधन से सामाजिक क्षति हुई है.
गामा सिंह के निधन से हम सब मर्माहत हैं : मो कमाल खान
रांची. राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने भाजपा रांची जिला के पूर्व अध्यक्ष गामा सिंह के आकस्मिक निधन पर दु:ख प्रकट किया है़ उन्होंने कहा उनके निधन से हम सब मर्माहत है़ं दु:ख की घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ साथ है़ं खुदा उनकी आत्मा को शांति दे़
जरूरतमंदों की हमेशा मदद करते थे : संदीप नागपाल
रांची. रांची नागरिक समिति के सचिव संदीप नागपाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता गामा सिंह ने निधन पर शोक व्यक्त किया है़ उन्होंने कहा कि गामा सिंह अच्छे व्यक्तित्व के इंसान थे़ जरूरतमंदों की हमेशा मदद करते थे़ श्री नागपाल ने पूरी समिति की ओर से दु:ख जताया है़
गामा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
रांची : भारतीय युवा मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य व विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र सिन्हा ने गामा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है़ प्रकाश चंद्र सिन्हा ने कहा कि गामा सिंह अंतिम समय तक पार्टी को मजबूत करने में लगे रहे़ कार्यकर्ताओं से उनका काफी लगाव था. इसलिए जैसे ही उनके निधन की खबर कार्यकर्ताओं की मिली उनमें शोक की लहर दौड़ गयी़ उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है़
लोक सेवा समिति ने शोक जताया : वरिष्ठ भाजपा नेता गामा सिंह के निधन पर लोक सेवा समिति ने शोक जताया है़ मो नौशाद ने कहा कि समाज ने एक सच्चा सिपाही खो दिया़ उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है़ वे हमेशा समाज के प्रति समर्पित रहे़.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola