भाजपा नेता गामा सिंह का निधन, सीएम रघुवर दास ने जताया शोक, कल होगा अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

रांची: झारखंड में भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल गामा सिंह का निधन मंगलवार सुबह हो गया. उनके निधन की सूचना पाते ही सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक जताया है. जानकारी के अनुसार गामा सिंह ने राजधानी रांची के गुरुनानक अस्पताल में अंतिम सांसें ली. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह उनके […]

विज्ञापन

रांची: झारखंड में भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल गामा सिंह का निधन मंगलवार सुबह हो गया. उनके निधन की सूचना पाते ही सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक जताया है. जानकारी के अनुसार गामा सिंह ने राजधानी रांची के गुरुनानक अस्पताल में अंतिम सांसें ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह उनके पेट में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी. रघुवर दास ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के पूर्व अध्यक्ष गामा सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है. पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता साथी को खो दिया है. दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है.

यहां चर्चा कर दें कि गामा सिंह ने प्रदेश भाजपा में बड़ा योगदान दिया था. वे वर्तमान में राजधानी रांची के रातू रोड इलाके में रहते थे.

भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर की ओर से कहा गया कि अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ,रांची महानगर के पूर्व जिलाध्यछ,पूर्व प्रदेश मुख्यालय प्रभारी वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गामा सिंह जी का निधन आज प्रातः काल में अचानक ह्रदय गति रुकने से हो गयी है. उनका पार्थिव शरीर अन्तिम दर्शनार्थ मेट्रो गली रातु रोड स्थित उनके आवास पर रखी गयी है. दाह संस्कार क्रिया बुधवार (दिनांक 5.9.2018) को हरमु मुक्ति धाम में किया जायेगा. अतः आप सभी से विनम्र आग्रह है मेट्रो गली रातु रोड स्थित आवास पर आकर स्वर्गीय गामा सिंह जी के पार्थिव शरीर का दर्शन करने,उनकी पूण्य आत्मा को अपनी श्रद्धा सुमन समर्पित करने के लिए पहुंचे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola