रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कल्याण विभाग की स्कॉलरशिप और हॉस्टल की जानकारी ली

Updated:
विज्ञापन

रांची : राजभवन के बुलावे पर कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, कल्याण विभाग की सचिव हिमानी पांडेय और कल्याण आयुक्त गौरी शंकर मिंज मंगलवार को राजभवन गये. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उनसे कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही स्कॉलरशिप स्कीम की जानकारी ली. उन्हें बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में करीब 30 लाख बच्चों को […]

विज्ञापन
रांची : राजभवन के बुलावे पर कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, कल्याण विभाग की सचिव हिमानी पांडेय और कल्याण आयुक्त गौरी शंकर मिंज मंगलवार को राजभवन गये. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उनसे कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही स्कॉलरशिप स्कीम की जानकारी ली. उन्हें बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में करीब 30 लाख बच्चों को छात्रवृत्ति दी जा रही है.
किनको छात्रवृत्ति मिले, इसके लिए अन्य विभागों ने नियमावली बना ली है. वर्तमान में कल्याण विभाग के 550 हॉस्टल हैं, इनमें 255 हॉस्टल की रिपेयरिंग करायी गयी है. इस पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. वर्षों से हॉस्टल की रिपेयरिंग का काम नहीं हुआ है, इस कारण कई जिलों में स्थिति ठीक नहीं है. इसके लिए सभी जिलों के उपायुक्तों से रिपोर्ट मांगी गयी है.
रिपोर्ट मिलने के बाद अन्य हॉस्टलों के जीर्णोद्धार का काम कराया जायेगा. इस मामले को लेकर राज्य सरकार गंभीर है. मुख्य सचिव ने भी वीसी से सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है. बैठक में राज्यपाल ने आर्टिकल 275 के तहत केंद्र से मिलनेवाली राशि के बारे में जानकारी ली. बैठक में राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी भी मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola