कांके : पिता की मौत, पत्नी व पुत्र गंभीर

Updated:
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी चेड़ी रिंग रोड पर दुर्घटना घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक के साथ की मारपीट कांके : थाना क्षेत्र के चेड़ी रिंग रोड के समीप सड़क दुर्घटना में पतरातू तोपीखुर्द (पालू पंचायत) निवासी किशुन उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि उसकी पत्नी व […]

विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी
चेड़ी रिंग रोड पर दुर्घटना
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक के साथ की मारपीट
कांके : थाना क्षेत्र के चेड़ी रिंग रोड के समीप सड़क दुर्घटना में पतरातू तोपीखुर्द (पालू पंचायत) निवासी किशुन उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि उसकी पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों का इलाज रिम्स में चल रहा है.
घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है. थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि दोनों के सिर में गंभीर चोट आयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशुन उरांव पत्नी व पुत्र के साथ बाइक से जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही अल्टो कार (जेएच01सीइ-6855) ने किशुन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
कार में गोविंद नगर, कमड़े (रातू) निवासी मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव परिजन के साथ सवार था. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने कांके थाना को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किशुन उरांव की घायल पत्नी व एक वर्ष के बच्चे को रिम्स पहुंचाया.
घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने कार चालक मृत्युंजय श्रीवास्तव के साथ मारपीट भी की. जिससे उसके चेहरा, हाथ व पीठ पर चोट आयी है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola