रांची : रिम्स कार्डियोलॉजी के दोनों डॉक्टरों ने प्रबंधन को सौंपा अपना जवाब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में हुई मारपीट के मामले में दोनों आरोपी डॉक्टरों ने अपना-अपना स्पष्टीकरण रिम्स प्रबंधन को सौंप दिया है. प्रबंधन ने चार सदस्यीय कमेटी बनायी है, जो दोनों डॉक्टरों के जवाबों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार करेगी. रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ प्रबंधन कार्रवाई […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में हुई मारपीट के मामले में दोनों आरोपी डॉक्टरों ने अपना-अपना स्पष्टीकरण रिम्स प्रबंधन को सौंप दिया है. प्रबंधन ने चार सदस्यीय कमेटी बनायी है, जो दोनों डॉक्टरों के जवाबों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार करेगी. रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ प्रबंधन कार्रवाई करेगा. जानकारी के अनुसार जनवरी में रिम्स के कार्डियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत नारायण और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रकाश कुमार के बीच मारपीट हो गयी थी.
इस दौरान दोनों को ही चोटें आई थी. डॉ. प्रकाश का आरोप था कि रिम्स में बिना सूचना के कोई भी बाहरी चिकित्सक कैसे कैथलैब में प्रवेश कर सकता है. दिल्ली के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विशाल रस्तोगी बिना सूचना के एंजियोप्लास्टी कर रहे थे. चिकित्सकों के बीच मारपीट को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त सचिव ने स्पष्टीकरण मांगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










