रांची : नगर निगम शहर में 287 जगहों पर बनायेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Updated:
विज्ञापन

जलसंकट वाले 335 मोहल्लों को चिह्नित किया है रांची नगर निगम ने रांची : साल-दर-साल राजधानी रांची में जलसंकट गहराता जा रहा है. इस समस्या के समाधान के लिए रांची नगर निगम ने शहर में मृत हो चुके चापाकलों और बोरवेल में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराने का फैसला किया है. इसके लिए […]

विज्ञापन
जलसंकट वाले 335 मोहल्लों को चिह्नित किया है रांची नगर निगम ने
रांची : साल-दर-साल राजधानी रांची में जलसंकट गहराता जा रहा है. इस समस्या के समाधान के लिए रांची नगर निगम ने शहर में मृत हो चुके चापाकलों और बोरवेल में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराने का फैसला किया है. इसके लिए नगर निगम ने पूरे शहर के 287 चापाकल और बोरवेल को चिह्नित किये हैं.
गौरतलब है कि इस वर्ष भी गर्मी के दिनों में राजधानी के विभिन्न हिस्सों में जलसंकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. चापाकल और बोरिंग के सूखने के कारण प्रतिदिन पानी के लिए मारामारी होती थी. इससे निबटने के लिए रांची नगर निगम प्रतिदिन 335 से अधिक जगहों पर टैंकर से पानी की आपूर्ति कराता था. हालांकि, यह भी काफी नहीं था. जिस दिन इन मोहल्लों में टैंकर से पानी नहीं पहुंचता था, उस दिन लोगों को काफी परेशानी होती थी.
रांची : रांची नगर निगम में 10 क्षेत्रीय समितियों का गठन कर दिया गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. नगर पालिका अधिनियम की धारा 49 के अंतर्गत सभी नगर निगम क्षेत्रों में क्षेत्रीय समितियों का गठन किया जाना है. क्षेत्रीय समिति में पांच वार्ड के निर्वाचित सदस्य शामिल होंगे. जरूरत पड़ने पर एक या दो अतिरिक्त सदस्यों को समिति में रखा जा सकता है.
क्षेत्रीय समितियां संयुक्त रूप से निगम क्षेत्र के चार से पांच वार्डों की समस्याओं के समाधान को लेकर संयुक्त निदान पर कार्य करेंगी. समितियों का चयन नगर निगम और सरकार के स्तर पर किया गया है. बाद में यह समितियां सदस्यों में से अध्यक्ष का चुनाव करेंगी. समिति के काम की रूपरेखा सरकार तैयार करेगी. यह समितियां वार्डों में होने वाली छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान करेंगी. मालूम हो कि रांची नगर निगम क्षेत्र में कुल 53 वार्ड हैं. इसी वजह से निगम क्षेत्र में 10 समितियों का गठन किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola