रांची : टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के व्याख्याता के स्थानांतरण पर रोक लगायी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में सोमवार को टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज पिंड्राजोरा बोकारो के व्याख्याता के स्थानांतरण मामले में दायर याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए स्थानांतरण पर रोक लगा दी. साथ ही राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. अदालत ने […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में सोमवार को टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज पिंड्राजोरा बोकारो के व्याख्याता के स्थानांतरण मामले में दायर याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए स्थानांतरण पर रोक लगा दी. साथ ही राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. अदालत ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी नंदलाल महतो ने याचिका दायर कर स्थानांतरण आदेश को चुनाैती दी है.
स्थानांतरण में विसंगति का मामला उठाया है. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज पिंड्राजोरा बोकारो के व्याख्याता नंदलाल महतो का स्थानांतरण नव सृजित प्रखंड जामताड़ा के करमाटांड के बीइइअो पद पर किया था. यहां बीइइअो का पद सृजित नहीं था. बाद में संशोधित आदेश निकालते हुए जिला प्राथमिक प्रशिक्षण कॉलेज जामताड़ा में पदस्थापित किया गया. साथ ही करमाटांड के बीइइअो के पद पर प्रतिनियुक्ति कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन