रांची : बकरीद 22 को, नमाज के समय की घोषणा की गयी

Updated at : 20 Aug 2018 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बकरीद 22 को, नमाज के समय की घोषणा की गयी

रांची : ईद-उल-अजहा बकरीद 22 तारीख को मनायी जायेगी. इस दिन होनेवाली नमाज के समय की घोषणा कर दी गयी है. अंजुमन इस्लामिया के महासचिव हाजी मोख्तार अहमद ने कहा कि हरमू ईदगाह में यदि नमाज के वक्त बारिश हुई, तो यह नमाज जामा मस्जिद में सुबह नौ बजे होगी. इसी तरह अन्य ईदगाहों की […]

विज्ञापन
रांची : ईद-उल-अजहा बकरीद 22 तारीख को मनायी जायेगी. इस दिन होनेवाली नमाज के समय की घोषणा कर दी गयी है. अंजुमन इस्लामिया के महासचिव हाजी मोख्तार अहमद ने कहा कि हरमू ईदगाह में यदि नमाज के वक्त बारिश हुई, तो यह नमाज जामा मस्जिद में सुबह नौ बजे होगी. इसी तरह अन्य ईदगाहों की नमाज भी पास की मस्जिदों में होगी. नमाज की तैयारी शुरू कर दी गयी है.
कहां कितने बजे नमाज होगी : रांची ईदगाह सुबह 9:00 बजे, डोरंडा ईदगाह सुबह 9:15 बजे, कांके ईदगाह 8:00 बजे, बरियातू ईदगाह 8:15 बज, डॉ फतेउल्लाह मस्जिद 7:30 बजे, रंगसाज मस्जिद 8:30 बजे, हवारी मस्जिद 7:30 बजे, मस्जिद अहले हदीस 6:30 बजे, चांदनी मस्जिद गुदरी चौक 7:00 बजे, मस्जिद ए रजा कुरैशी मोहल्ला सुबह 6:15 बजे, मस्जिदे बेलाल आजाद बस्ती 5:45 बजे, पत्थलकुदवा चौक मस्जिद सुबह 7:45 बजे, मस्जिद ए मिल्लत कॉलोनी 7:00 बजे, मस्जिद ए असरा कांटाटोली चौक 7:00 बजे, कांटाटोली कुरैशी मोहल्ला सुबह 7:15बजे, मस्जिदे नूरी सुबह 7:30 बजे, मस्जिदे हमजा सुबह 7: 45 बजे, मस्जिदे तैयब सुबह 7:15 बजे, रमजान कॉलोनी मस्जिद कांटाटोली सुबह 7: 30 बजे, जाफरिया मस्जिद दिन के 10:00 बजे, एकरा मस्जिद सुबह 7:00 बजे, तस्लीम मस्जिद 7: 00 बजे, राईन मस्जिद 8:00 बजे, छत्ता मस्जिद 7:30 बजे, छोटी मस्जिद 7 : 45 बजे, बड़ी मस्जिद 8:00 बजे, मक्का मस्जिद 7: 00 बजे, मदीना मस्जिद 7: 00 बजे, मोती मस्जिद 7: 30 बजे, अकबरिया मस्जिद 8: 00 बजे, मस्जिद ए अंबिया 7: 00 बजे, मस्जिदे उमर 6 : 00 बजे, अबू बकर सुबह 6: 15 बजे, मस्जिद ए औलिया 8: 15 बजे, इस्लामी मरकज मस्जिद सुबह 7: 15 बजे, मस्जिदे उस्मान 7: 30 बजे, बाजार वाली मस्जिद डोरंडा 8:00 बजे, मरकज मस्जिद 8:00 बजे, दर्जी मोहल्ला मस्जिद 8:00 बजे, असरा मस्जिद सुबह 7:45 बजे, फिरदौस नगर मस्जिद मणिटोला सुबह 7:45 बजे, मस्जिद ए अराफात 8:00 बजे, अल्फला मस्जिद न्यू पारसटोली 6: 00 बजे, मस्जिदे बेलाल हाथीखाना 7: 30 बजे, रहमत कॉलोनी मस्जिद सुबह 7: 45 बजे, कुरैशी मोहल्ला मस्जिद डोरंडा सुबह 7:30 बजे, कडरू जामा मस्जिद 8:00 बजे, मदरसा हुसैनिया मस्जिद 7: 30, जामिया हुसैनिया 7: 15 बजे, पुरानी रांची मस्जिद 8: 00 बजे, मस्जिद ए नूर 7: 00 बजे, हरमू जामा मस्जिद 8: 30 बजे, नूरानी मसजिद 8:15 बजे, थड़पखना मस्जिद 8:00 बजे, फातिमा मस्जिद सुबह 7: 15, मस्जिदे उस्मान सुबह 7: 30 बजे, मस्जिदे कासिम सुबह 7.30 बजे, अहले हदीश हिंदपीढ़ी सुबह 6.00 बजे, मस्जिदे सुमैया बरियातू सुबह 6.30 बजे, मस्जिदे गोशुल आजम 7.15 बजे, जामा मस्जिद कांके 7.30 बजे, मदरसा आलिया 7:00 बजे, गौशुलवरा हिंदपीढ़ी 7: 00 बजे, पंडरा मस्जिद रातू रोड 8:00 बजे.
बकरे की बिक्री शुरू
बकरीद के लिए कई जगहों पर बकरे की बिक्री शुरू हो गयी है. इसकी कीमत साइज अौर किलो के हिसाब से है. डॉ फतेउल्लाह मस्जिद रोड में लगनेवाले बकरे के बाजार में अौसतन एक बकरा की कीमत न्यूनतम सात-आठ हजार रुपये से शुरू है, जो 40 से 45 हजार रुपये तक की है.
वहीं, पालतू बकरा की कीमत अधिक है. कई व्यापारी बकरा को लेकर विभिन्न मुस्लिम मुहल्लों में घूम रहे हैं और लोग इसकी खरीदारी कर रहे हैं. वहीं, कई लोग गांव के हाट-बाजार से भी इसे खरीद कर लाये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola