रांची : हॉकर से हाकिम पुस्तक का किया गया विमोचन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 12:43 AM
विज्ञापन
विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ने की देती है प्रेरणा रांची : रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर हॉकर से हाकिम पुस्तक का विमोचन शनिवार को हुआ. इस पुस्तक का विमोचन रांची शहर के सामान्य से हॉकर, अखबार विक्रेता अहमद अंसारी, गंगा प्रसाद राय एवं अनिल कुमार साहू के हाथों हुआ. हॉकर से हाकिम पुस्तक की […]
विज्ञापन
विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ने की देती है प्रेरणा
रांची : रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर हॉकर से हाकिम पुस्तक का विमोचन शनिवार को हुआ. इस पुस्तक का विमोचन रांची शहर के सामान्य से हॉकर, अखबार विक्रेता अहमद अंसारी, गंगा प्रसाद राय एवं अनिल कुमार साहू के हाथों हुआ.
हॉकर से हाकिम पुस्तक की खास बात यह है कि इस किताब के लेखक विजय सिंह हैं, जिन्हें बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, बंगाल, दिल्ली समेत कई प्रदेशों के हॉकर बंधु विजय बाबू के नाम से जानते हैं. जिन्होंने एक सामान्य से हॉकर के रूप में अपनी प्रारंभिक जीवन की शुरुआत की.
इसके बाद जीवन के उच्च पद नेशनल सेल्स हेड तक का सफर तय किया. अपने राष्ट्र के उन सभी हॉकर को गौरवान्वित करने का काम किया है, जो वर्तमान में अखबार का वितरण कर समाज के इस दौर में भी आगे बढ़ रहे हैं. विजय बाबू का यह सफर बिहार के समस्तीपुर के एक छोटे से पिछड़े गांव पतेलिया से शुरू होकर देश के विभिन्न शहरों से लेकर विदेशों तक का रहा. यह पुस्तक हमारे जीवन में संघर्ष पथ पर ईमानदारी पूर्वक चल कर आदर्शों को प्राप्त करते हुए अपने जीवन में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने में हमेशा प्रेरणादायक रहेगा.
यह प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य करनेवाले संघर्षशील युवाओं को जीवन पथ में आगे बढ़ने में हमेशा प्रेरित करेगा. साथ ही वैसे लोग जो इस विपरीत माहौल में कमजोर रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने के लिए पूरी शक्ति प्रदान करेगा. इस पुस्तक में हर बात हमारे जीवन के लिए पथ प्रदर्शक के रूप में हमेशा साथ देगा.
इस पुस्तक के विमोचन में सहयोग देने के लिए मान्धाता सिंह को धन्यवाद दिया गया है. विमोचन कार्यक्रम में अनिल, राष्ट्रीय सागर के प्रबंध संपादक विनय वर्मा, प्रभात खबर के बाबू दा, हिंदुस्तान के मृत्युंजय, दैनिक जागरण के राजेश रंजन व संतोष, दैनिक भास्कर के राजेश सहाय, सन्मार्ग के अनिल शर्मा व वरिष्ठ पत्रकार अमरकांत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
हॉकरों ने इस कार्य में मार्गदर्शन करने के लिए अपने सबसे वरिष्ठ अधिकारी वेणीमाधव को भी धन्यवाद दिया. इसके अलावा गोरखनाथ, अनुज, गोपाल साहू, आजाद सिपाही के नामधारी प्रसाद, कुणाल, सतेंद्र सिंह, कृष्णा यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही. यह जानकारी गंगा प्रसाद राय ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










