रांची : सनकी दारोगा का ट्रेलर लांच किया

Updated at : 15 Aug 2018 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सनकी दारोगा का ट्रेलर लांच किया

रांची : पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को डीजीपी डीके पांडेय नये रूप में नजर आये. भोजपुरी फिल्म सनकी दारोगा के ट्रेलर की लांचिंग के मौके पर वे मीडिया से भोजपुरी में मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची की सड़क पर शूटिंग भइल. यहां के लोगन के सहयोग से नया माहौल बनल. एकरा […]

विज्ञापन
रांची : पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को डीजीपी डीके पांडेय नये रूप में नजर आये. भोजपुरी फिल्म सनकी दारोगा के ट्रेलर की लांचिंग के मौके पर वे मीडिया से भोजपुरी में मुखातिब हुए.
उन्होंने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची की सड़क पर शूटिंग भइल. यहां के लोगन के सहयोग से नया माहौल बनल. एकरा के नेशनल व इंटरनेशनल लेबल पर रौशन करे के काम रवि किशन बाबू पिक्चर के माध्यम से कइले बारे.
लेकिन पिक्चरवा के बारे में यही ज्यादा बेहतर बतइहें. लेकिन हम बस इतने कहब कि इनकर पिक्चर के माध्यम से रांची के फिरायालाल चौक, कोतवाली थाना, एचइसी व कांके रोड दिखाई दी, इ बरा सर्टिसफेक्शन के बात बा. इ इनकर प्रयास काबिलेतारीफ बा. इसके बाद उन्होंने फिल्म की ट्रेलर को लांच किया. मौके पर एडीजी पीआरके नायडू, अनुराग गुप्ता, आरके मल्लिक, आइजी नवीन कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, शंभु ठाकुर, डीआइजी संगीता कुमारी, एसपी मो अर्शी व ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
भोजपुरी के मुकाम दिलावे के हमर कोशिश बा : रवि किशन
रवि किशन ने इस मौके पर झारखंड सरकार और झारखंड पुलिस को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. कहा, शूटिंग के दौरान बहुते सहयोग मिलल. पुलिस के त बेजोरे सहयोग रहल. रवि किशन ने बताया कि वे एक दूसरी फिल्म हंच (अनुमान) का भी निर्माण करने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने क्राइम ब्रांच अफसर का रॉल निभाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola