रांची : 67 लाख मच्छरदानी बांट लेने का दावा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2017 में राज्य भर में करीब 67 लाख मच्छरदानियां बांटी गयी है. मच्छरों से बचाव के लिए 63.48 लाख मच्छरदानी केंद्र सरकार ने मुहैया करायी थी. वहीं शेष मच्छरदानी राज्य सरकार ने बांटी थी. इधर राज्य सरकार ने शहरी झुग्गी-झोपड़ी के लिए केंद्र से अौर 15 लाख मच्छरदानी […]

विज्ञापन
रांची : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2017 में राज्य भर में करीब 67 लाख मच्छरदानियां बांटी गयी है. मच्छरों से बचाव के लिए 63.48 लाख मच्छरदानी केंद्र सरकार ने मुहैया करायी थी. वहीं शेष मच्छरदानी राज्य सरकार ने बांटी थी.
इधर राज्य सरकार ने शहरी झुग्गी-झोपड़ी के लिए केंद्र से अौर 15 लाख मच्छरदानी की मांग की है. मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए मच्छरदानी का वितरण संभावना वाले क्षेत्रों में होता है. इधर विभाग ने 63 लाख परिवारों को डीडीटी छिड़काव से कवर कर लेने की बात कही है. यह छिड़काव अभी चल रहा है.
कालाजार प्रभावित एरिया के 29 लाख परिवारों को इससे आच्छादित किया जाना है. मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए स्थानीय भाषा में छपे पंपलेट बांटने का कार्यक्रम भी चलता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola