रांची : बुनकरों की देन है झारक्राफ्ट

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारक्राफ्ट की ओर से होटल बीएन आर चाणक्य में आयोजित सात दिवसीय कुचाई सिल्क एक्सपो का समापन सोमवार को हो गया़ इस अवसर पर झारक्राफ्ट की एमडी मंजूनाथ वैजयंत्री ने कहा कि आज झारक्राफ्ट जिस मुकाम पर पहुंचा है, यह देन बुनकरों की है़ बुनकर और मेहनत करें एवं और झारक्राफ्ट को सहयोग […]

विज्ञापन
रांची : झारक्राफ्ट की ओर से होटल बीएन आर चाणक्य में आयोजित सात दिवसीय कुचाई सिल्क एक्सपो का समापन सोमवार को हो गया़ इस अवसर पर झारक्राफ्ट की एमडी मंजूनाथ वैजयंत्री ने कहा कि आज झारक्राफ्ट जिस मुकाम पर पहुंचा है, यह देन बुनकरों की है़
बुनकर और मेहनत करें एवं और झारक्राफ्ट को सहयोग करें. समापन समारोह के अवसर पर 20 बुनकरों को प्रशस्ति पत्र एवं धनराशि देकर सम्मानित किया गया़ वहीं, उनमें से दस बुनकरों को चयनित कर उन्हें लूम भी प्रदान किया जायेगा़
झारक्राफ्ट तसर रेशम को बढ़ावा देने के लिए पिछले सात वर्षों से कुचाई सिल्क एक्सपो का आयोजन कर रहा है़ सात दिवसीय इस एक्सपो में सात से लेकर 13 अगस्त तक एक करोड़ 17 लाख की बिक्री हुई़ मेले में 40 स्टॉल लगाये गये थे, जिसमें देश भर के बुनकरों ने हिस्सा लिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola