मनमाने तरीके से काम बांट रहे नगर आयुक्त : डॉ किरण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : नगर निगम की स्वास्थ्य पदाधिकारी के पद से डॉ किरण को हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. डॉ किरण ने नगर आयुक्त पर मनमाने तरीके से कार्य का बंटवारा करने का अारोप लगाया है. उन्होंने कहा : मेरे अधिकार क्षेत्र के कार्यों में कटौती की गयी है. अगर वह सेवा से […]
विज्ञापन
रांची : नगर निगम की स्वास्थ्य पदाधिकारी के पद से डॉ किरण को हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. डॉ किरण ने नगर आयुक्त पर मनमाने तरीके से कार्य का बंटवारा करने का अारोप लगाया है. उन्होंने कहा : मेरे अधिकार क्षेत्र के कार्यों में कटौती की गयी है. अगर वह सेवा से संतुष्ट नहीं थे, तो उनको पैतृक विभाग में वापस करने का कदम उठाना चाहिए था.
डॉ किरण ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में उनके कार्यकाल में बेहतर परिणाम प्राप्त हुआ है. इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं को अनुभवहीन लोगों के जिम्मे दे दिया गया है. हेल्थ सेक्शन का कार्य सिटी मैनेजर देख रहे हैं, लेकिन उन्हें सभी फाइलें नहीं मिली हैं, जिससे शहर में चल रहे सफाई अभियान में दिक्कत हाे रही है.
गौरतलब है कि गुरुवार को नगर आयुक्त डॉ शांतनु अग्रहरि ने स्वास्थ्य शाखा की जिम्मेदारी सिटी मैनेजर संदीप कुमार को सौंप दी थी. वहीं, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी के पद पर डॉ किरण को प्रभार दे दिया था.
तूल पकड़ता जा रहा है नगर निगम की स्वास्थ्य पदाधिकारी के पद से डॉ किरण को हटाने का मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










