इधर, नामकुम व कांके थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू
रांची : नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राय पंकज सौमित्र भूषण और कांके थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव रंजन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. दोनों थानेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर से की थी. ग्रामीण एसपी की अनुशंसा पर सहमत […]
रांची : नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राय पंकज सौमित्र भूषण और कांके थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव रंजन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. दोनों थानेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर से की थी.
आपके शहर में
ग्रामीण एसपी की अनुशंसा पर सहमत होते हुए डीआइजी ने विभागीय कार्रवाई शुरू करने से संबंधित निर्देश दिया है. मालूम हाे कि ग्रामीण एसपी की जांच में यह बात सामने आ चुकी है कि नामकुम थानेदार की लापरवाही के कारण संतोष कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी आकाश उरांव के अपहरण का मौका अपराधियों को मिला. वहीं दूसरी ओर कांके थानेदार इंस्पेक्टर राजीव कुमार की जमीन कारोबार सह अपराधी बबलू खान के खिलाफ आर्म्स की गलत धाराओं में केस कर मामले को दबाने का प्रयास किया. इस कारण उसके खिलाफ साक्ष्य कमजोर हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए