रांची विवि में आज जारी की जायेगी पीजी में नामांकन की फर्स्ट लिस्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय में पीजी में नामांकन की फर्स्ट लिस्ट छह अगस्त को जारी होना है. प्रथम चरण में विवि के सभी 22 पीजी विभागों में नामांकन के लिए चयनित विद्यार्थियों का नाम जारी किया जायेगा. लिस्ट चांसलर पोर्टल पर जारी की जायेगी. पीजी में नामांकन के लिए फर्स्ट लिस्ट जारी करने की तिथि […]
विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय में पीजी में नामांकन की फर्स्ट लिस्ट छह अगस्त को जारी होना है. प्रथम चरण में विवि के सभी 22 पीजी विभागों में नामांकन के लिए चयनित विद्यार्थियों का नाम जारी किया जायेगा. लिस्ट चांसलर पोर्टल पर जारी की जायेगी. पीजी में नामांकन के लिए फर्स्ट लिस्ट जारी करने की तिथि पहले 30 जुलाई निर्धारित की गयी थी.
30 जुलाई को लिस्ट जारी नहीं हो सकी. छह अगस्त को लिस्ट जारी नहीं हाेने पर विश्वविद्यालय संबंधित एजेंसी से नामांकन के लिए जमा आवेदन वापस ले लेगा. विश्वविद्यालय में पीजी विभाग के साथ-साथ कॉलेजों में भी स्नातकोत्तर की पढ़ाई होती है. फिलहाल विवि के पीजी विभाग में ही नामांकन के लिए लिस्ट जारी की जायेगी.
स्नातक में नामांकन की लिस्ट आज जारी नहीं होगी
विश्वविद्यालय में स्नातक में नामांकन के लिए लिस्ट अब सोमवार को जारी नहीं होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पहले छह अगस्त को स्नातक में नामांकन के लिए लिस्ट जारी करने की घोषणा की गयी थी.
ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया लेने वाले एजेंसी ने छह अगस्त को लिस्ट जारी करने में असमर्थता जतायी है. स्नातक में नामांकन की फर्स्ट लिस्ट कब जारी होगा, इसकी तिथि की घोषणा अभी नहीं की गयी है. विश्वविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया में विलंब होने से पठन-पाठन बाधित हो रहा है. विश्वविद्यालय में एक अगस्त से कक्षा शुरू हो जानी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन