इटकी : सर्वधर्म सदभावना समिति ने शांति मार्च निकाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
इटकी : सर्वधर्म सद्भावना समिति इटकी शाखा ने रविवार को इटकी बाजार से मौसीबाड़ी तक शांति मार्च निकाला. इससे पूर्व लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति का विस्तार करते हुए विभिन्न समुदाय के लोगों को सदस्य बनाया गया. समिति का संरक्षक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक व अध्यक्ष लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव […]
विज्ञापन
इटकी : सर्वधर्म सद्भावना समिति इटकी शाखा ने रविवार को इटकी बाजार से मौसीबाड़ी तक शांति मार्च निकाला. इससे पूर्व लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति का विस्तार करते हुए विभिन्न समुदाय के लोगों को सदस्य बनाया गया. समिति का संरक्षक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक व अध्यक्ष लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव को बनाया गया.
कार्यकारी अध्यक्ष हाजी मुस्ताक अहमद, महासचिव इकबाल अहमद नईमी, संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमेश बर्मन व सह कोषाध्यक्ष मास्टर अली हसन बनाये गये. सदस्यों में अजीत केसरी, अख्तर हाशमी, देवेंद्र महतो, सईद अंसारी, कलीम अंसारी, सज्जाद खान, मंजर आलम, सज्जाद मास्टर, अमूल खलखो, बंशीधर साहू सहित अन्य शामिल हैं. स्थानीय पत्रकारों को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.
समिति के गठन की सूचना इटकी थाना, प्रखंड व अंचल कार्यालय के अलावा केंद्रीय सर्वधर्म सद्भावना समिति रांची को दे दी गयी है. समिति का मुख्य उद्देश्य शांति व सौहार्द्र के वातावरण में गांव का विकास करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन