रांची : डॉक्टर अमित मुखर्जी पर 1.8 करोड़ अतिरिक्त टैक्स

रांची : डॉक्टर अमित मुखर्जी ने आयकर विभाग के अधिकारियों के समक्ष 1.8 करोड़ रुपये अतिरिक्त टैक्स देने की बाद स्वीकार कर ली है. इसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनके ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई समाप्त कर दी. सर्वे के बाद आमदनी छिपाने को लेकर मिले तथ्यों के आधार पर अधिकारियों ने 1.8 […]
रांची : डॉक्टर अमित मुखर्जी ने आयकर विभाग के अधिकारियों के समक्ष 1.8 करोड़ रुपये अतिरिक्त टैक्स देने की बाद स्वीकार कर ली है. इसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनके ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई समाप्त कर दी. सर्वे के बाद आमदनी छिपाने को लेकर मिले तथ्यों के आधार पर अधिकारियों ने 1.8 करोड़ टैक्स की गणना की है. डॉक्टर अमित मुखर्जी ने पिछले तीन सालों में करीब छह करोड़ रुपये का टर्न ओवर छिपाया था.
आमदनी का ब्योरा सही नहीं लिखा : सर्वे के दौरान पाया गया कि उनके अस्पताल में चल रहे दो-दो ऑपरेशन थियेटर से होनेवाली आमदनी का सही ब्योरा नहीं लिखा जाता है. मरीजों से पूछताछ के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि ऑपरेशन के कुल अनुमानित खर्च का 50-60 प्रतिशत तक अग्रिम के रूप में ले लिया जाता है.
सर्वे में पता चला कि अस्पताल का बुक्स ऑफ एकाउंट सही तरीके से नहीं रखा जाता है. अस्पताल में भर्ती होनेवाले और इलाज करानेवाले मरीजों के सही ब्योरा नहीं लिखा जाता है. बहुत सारे मामलों में मरीजों के नाम भी नहीं लिखे जाते हैं. अस्पताल के लेखा-जोखा में एक्सरे का ब्योरा भी छिपाया जाता है. आयकर विभाग ने शुक्रवार को डॉक्टर अमित मुखर्जी के इस्ट जेल रोड स्थित अस्पताल और हीनू स्थित घर में सर्वे शुरू किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




