पत्थलगड़ी मामले में बबीता की खोज में गुजरात में हुई छापेमारी
रांची : खूंटी में पत्थलगड़ी को लेकर दर्ज केस में आरोपी बबीता कच्छप की तलाश में पुलिस की टीम ने गुजरात में छापेमारी की. लेकिन पुलिस को वह गुजरात में नहीं मिली. इसके बाद टीम वहां से लौट आयी. पुलिस उसके दूसरे ठिकाने के बारे में अब नये सिरे से जानकारी एकत्र कर रही है. […]
रांची : खूंटी में पत्थलगड़ी को लेकर दर्ज केस में आरोपी बबीता कच्छप की तलाश में पुलिस की टीम ने गुजरात में छापेमारी की. लेकिन पुलिस को वह गुजरात में नहीं मिली. इसके बाद टीम वहां से लौट आयी. पुलिस उसके दूसरे ठिकाने के बारे में अब नये सिरे से जानकारी एकत्र कर रही है.
आपके शहर में
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बबीता कच्छप पर भी पत्थलगड़ी से जुड़े केस में लोगों को उकसाने का आरोप सही पाया गया है. उसके खिलाफ पहले से केस में वारंट निर्गत है. बबीता कच्छप के गुजरात में होने की सूचना मिली थी. इसी आधार पर पुलिस की एक टीम को उसे गिरफ्तार करने के लिए गुजरात भेजा गया था. पुलिस की टीम ने पत्थलगड़ी के प्रमुख नेता युसूफ पूर्ति की तलाश में कुछ स्थानों पर छापेमारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए