रांची : एक अगस्त से नगर निगम में 53 वार्डों के हिसाब से होगा काम
Updated at : 27 Jul 2018 12:52 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नगर आयुक्त डॉ शांतनु अग्रहरि ने आदेश जारी किया है कि एक अगस्त से रांची नगर निगम के सभी काम नये परिसीमन के आधार पर होंगे. गौरतलब है कि पूर्व में रांची नगर निगम क्षेत्र में 55 वार्ड थे. जबकि, नये परिसीमन में वार्डों की संख्या घटाकर 53 कर दी गयी. चुनाव संपन्न […]
विज्ञापन
रांची : नगर आयुक्त डॉ शांतनु अग्रहरि ने आदेश जारी किया है कि एक अगस्त से रांची नगर निगम के सभी काम नये परिसीमन के आधार पर होंगे. गौरतलब है कि पूर्व में रांची नगर निगम क्षेत्र में 55 वार्ड थे.
जबकि, नये परिसीमन में वार्डों की संख्या घटाकर 53 कर दी गयी. चुनाव संपन्न हुए चार माह होने को हैं. लेकिन लोग अब भी रांची नगर निगम से जो कागजात बनवाते है, उसमें पुराना वार्ड नंबर ही लिखा मिलता है. इससे लोगों में असमंजस की स्थित उत्पन्न हो जाती है.
उम्मीद है कि नयी व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों की यह परेशानी दूर हो जायेगी. नयी व्यवस्था के तहत कोई भी व्यक्ति जब निगम में होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स या कचरा यूजर चार्ज जमा करेगा, तो निगम की ओर से उसे दी गयी रसीद में उसके होल्डिंग नंबर के पीछे में दो डिजिट के रूप में उसका नया वार्ड नंबर जोड़ दिया जायेगा. अगर कोई व्यक्ति नया ट्रेड लाइसेंस, नया होल्डिंग नंबर व कचरा यूजर चार्ज का भुगतान करेगा, तो उसे अपने आवेदन में नये वार्ड का नंबर ही अंकित करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




