राहे में करंट से दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

बच्ची को बचाने आया किसान भी चपेट में सोनाहातू : राहे ओपी क्षेत्र के पारमडीह टोला बुकरूडीह में मंगलवार को करंट से बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गयी. घटना दिन के लगभग 11 बजे की है. मृतकों में शंंभुनाथ कोइरी की 12 वर्षीय पुत्री नमिता कुमारी व किसान भगत राम महतो (40 वर्ष) […]

विज्ञापन
बच्ची को बचाने आया किसान भी चपेट में
सोनाहातू : राहे ओपी क्षेत्र के पारमडीह टोला बुकरूडीह में मंगलवार को करंट से बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गयी. घटना दिन के लगभग 11 बजे की है. मृतकों में शंंभुनाथ कोइरी की 12 वर्षीय पुत्री नमिता कुमारी व किसान भगत राम महतो (40 वर्ष) शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अमित महतो, जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, जिप सदस्य रजिया खातून, आजसू के जिला प्रवक्ता श्याम कुमार महतो, रंगबहादुर महतो, उप प्रमुख राजकिशोर कुशवाहा, मुखिया श्याम सिंह मुंडा के अलावे सीओ छविबाला कुमारी, ओपी प्रभारी सुजीत रॉय घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया.
ग्रामीणों की मांग थी कि जब तक बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी मुआवजा के लिए लिखित रूप से आश्वस्त नहीं करते हैं, तब तक शव को उठाने नहीं दिया जायेगा. ग्रामीणों के विरोध के कारण शव शाम तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा. देर शाम बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी सरोज तिर्की, डीएसपी बुंडू वीके रमण, बिजली विभाग के जेइ त्रिपुरी प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे. मृतकों के परिजनों को कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो-दो लाख रुपये दिलाने का लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण माने व पुलिस ने शव को कब्जे में लिया.
खेत में ले जाये गये तार से हाथ सट गया : घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नमिता कुमारी घर से टोकरी में गोबर लेकर खेत पर जा रही थी. इसी दौरान वह ट्रांसफॉर्मर से खेत की अोर ले जाये गये तार की चपेट में आ गयी. तार काफी नीचे झुका हुआ था, जो नमिता के हाथ से सट गया.
करंट से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं पास में ही खेत में हल चला रहे भगत महतो ने जब यह वाकया देखा, तो वह नमिता को बचाने आया. उसे बचाने के प्रयास में भगत राम भी करंट की चपेट में आ गया व उसकी भी मौके पर मौत हो गयी. किसानों द्वारा खेती के लिए बल्ली गाड़ कर खेत तक तार ले जाया गया था. तार काफी कमजोर व नीचे झुका हुआ था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola