रांची : शहर की सफाई व्यवस्था से समझौता नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने रांची एमएसडब्ल्यू के अधिकारियों से कहा रांची : नगर आयुक्त डॉ शांतनु अग्रहरि ने बुधवार को रांची एमएसडब्ल्यू के अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने कंपनी को जल्द से जल्द शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये. नगर आयुक्त ने कहा कि कंपनी को रांची नगर निगम से जो […]
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने रांची एमएसडब्ल्यू के अधिकारियों से कहा
रांची : नगर आयुक्त डॉ शांतनु अग्रहरि ने बुधवार को रांची एमएसडब्ल्यू के अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने कंपनी को जल्द से जल्द शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये. नगर आयुक्त ने कहा कि कंपनी को रांची नगर निगम से जो भी सहयोग चाहिए, उसे दिया जायेगा. लेकिन, शहर की सफाई व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है.
दरअसर, नगर आयुक्त बुधवार सुबह खुद ही शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे. वे सुबह 6:00 बजे दौरे पर निकले. उन्होंने कांके रोड, मोरहाबादी, बरियातू रोड, खेलगांव आदि क्षेत्रों का मुआयना किया. इस दौरान जगह-जगह कचरे का ढेर देख वे क्षुब्ध थे.
इसी के बाद उन्होंने अपने कार्यालय में रांची एमएसडब्ल्यू के अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया था. बैठक में नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि कंपनी जल्द से जल्द शहर के सभी 53 वार्डों का सफाई कार्य अपने हाथ में लें. क्योंकि, नगर निगम अब और इंतजार नहीं कर सकता है. बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने कंपनी के अधिकारियों को वीकली प्लान निगम को सौंपने, सफाई कर्मचारियों की संख्या बताने, कचरा वाहनों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाने और कचरा निष्पादन के लिए जल्द से जल्द प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का भी आदेश दिया.
नगर आयुक्त ने संवेदक को एक सप्ताह में मोरहाबादी चिल्ड्रेन पार्क की हालत सुधारने का निर्देश दिया है. कहा कि एक सप्ताह में अगर सुधार नहीं हुआ, तो उसे डिबार कर दिया जायेगा. इसके अलावा उन्होंने दिव्यायन तालाब व जाेड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश ठेकेदार को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन