रांची प्रेस क्लब में पंडित नरेंद्र मिश्रा के सितार वादन ने जीत लिया लोगों का दिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रांची प्रेस क्लब में सितार वादक पंडित नरेंद्र मिश्रा और तबले पर श्रीजीत चटर्जी की जुगलबंदी ने समा बांध दिया. कार्यक्रम की शुरूआत से पहले प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और कार्यकारिणी सदस्यों ने कलाकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मंच संचालन अजय मलकानी ने की. कार्यक्रम का आनंद लेने के […]
विज्ञापन
रांची : रांची प्रेस क्लब में सितार वादक पंडित नरेंद्र मिश्रा और तबले पर श्रीजीत चटर्जी की जुगलबंदी ने समा बांध दिया. कार्यक्रम की शुरूआत से पहले प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और कार्यकारिणी सदस्यों ने कलाकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मंच संचालन अजय मलकानी ने की. कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ- साथ फाइन आर्ट के छात्र भी पहुंचे थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
पंडित नरेंद्र मिश्रा ने सितार वादन के साथ- साथ अपनी मदहोश आवाज से भी समा बांध दिया. कई लोकगीतों के साथ-साथ उन्होंने फिल्मी गाने भी सितार पर बजाए. गीत , मोतिया हेराय गेल.. को लोगों ने खूब पसंद किया. दोनों की जुगलबंदी में राग खमाज, दारा, ढुमरी, कजरी, सरगम एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति से लोग मंत्र मुग्ध हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन