रांची : खाद्यान्न कोष के लिए 6.67 करोड़ स्वीकृत
Updated at : 29 Jun 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष के गठन करने व इसके लिए 6,67,80,000 रुपये झारखंड आकस्मिकता निधि से उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गयी है. खाद्य, सार्वजनिक वितरण व उपभोक्ता मामले विभाग ने यह राशि 2018-19 के लिए स्वीकृत की है. इस राशि से ऐसे व्यक्ति को लाभान्वित किया जायेगा, जो निर्धन व असहाय […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष के गठन करने व इसके लिए 6,67,80,000 रुपये झारखंड आकस्मिकता निधि से उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गयी है. खाद्य, सार्वजनिक वितरण व उपभोक्ता मामले विभाग ने यह राशि 2018-19 के लिए स्वीकृत की है.
इस राशि से ऐसे व्यक्ति को लाभान्वित किया जायेगा, जो निर्धन व असहाय है और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत आच्छादित नहीं है.
अगर कोई अधिनियम से आच्छादित है और उसे किसी कारण से अनाज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, उसे भी योग्य लाभुक माना जायेगा.
तय किया गया है कि इस कोष से हर ग्राम पंचायत को 10 हजार रुपये की अनुदान राशि उपलब्ध करायी जायेगी. हर नगर निकाय को प्रत्येक वार्ड के लिए भी 10 हजार रुपये के हिसाब से राशि उपलब्ध करायी जायेगी. जिन नगर निकायों में वार्ड का गठन नहीं हुआ है, उन नगर निकायों को एक-एक लाख रुपये अनुदान राशि दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




