हर महीने के पहले शनिवार को जनता दरबार लगायेगा रांची नगर निगम

Updated at : 28 Jun 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
हर महीने के पहले शनिवार को जनता दरबार लगायेगा रांची नगर निगम

मोहल्लों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे नगर निगम के अधिकारी रांची : नगर निगम के अधिकारी खुद आपके मोहल्ले में आकर आपकी समस्याएं सुनेंगे और उसके समाधान के लिए त्वरित कदम उठाया जायेगा. यह जानकारी डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बुधवार को निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दी. श्री विजयवर्गीय ने कहा कि […]

विज्ञापन

मोहल्लों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे नगर निगम के अधिकारी

रांची : नगर निगम के अधिकारी खुद आपके मोहल्ले में आकर आपकी समस्याएं सुनेंगे और उसके समाधान के लिए त्वरित कदम उठाया जायेगा. यह जानकारी डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बुधवार को निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दी.
श्री विजयवर्गीय ने कहा कि कई छोटी-मोटी शिकायतें प्रतिदिन मिल रही हैं. लेकिन, इस कार्य के लिए लोग प्रतिदिन निगम के चक्कर लगा रहे हैं. अब ऐसे लोगों की समस्याओं का निबटारा जनता दरबार में ही कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि निगम का यह जनता दरबार हर माह के पहले शनिवार को लगेगा. श्री विजयवर्गीय ने कहा कि जनता दरबार में भाग लेने के लिए नगर विकास मंत्री सहित सांसद, विधायक व उस वार्ड के गणमान्य लोगों को बुलाया जायेगा.
हर प्रकार की समस्या रख पायेंगे लोग : जनता दरबार को कारगर बनाने के लिए इस बार इसमें थोड़ा बदलाव किया गया है. पूर्व में नगर निगम द्वारा लगाये जाने वाले जनता दरबार में केवल नगर निगम से जुड़ी समस्याएं ही सुनी जाती थी. लेकिन, इस बार लोग इसमें पानी, बिजली, सड़क सहित वृद्धा व विधवा पेंशन जैसी समस्याएं भी रख सकते हैं. लोगों की समस्याओं के त्वरित निबटारे के लिए जनता दरबार में बिजली विभाग, पीएचइडी और जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी भाग लेने का आग्रह किया गया है.
53 वार्डों को 11 जोन में बांटा गया : जनता दरबार के लिए नगर निगम द्वारा शहर के 53 वार्ड को 11 जोन में बांटा गया है. हर जोन में पांच वार्ड को रखा गया है. एक जनता दरबार में पांच वार्ड के लोग भाग लेंगे. इसमें रखी जानेवाली समस्याओं को तुरंत रजिस्टर में नोट किया जायेगा. साथ ही लोगों को यह भी बताया जायेगा कि संबंधित समस्या का निबटारा कब तक कर लिया जायेगा. डिप्टी मेयर की मानें, तो 7 जुलाई को इसका विधिवत शुभारंभ होगा.
डिप्टी मेयर ने दी जानकारी
जनता दरबार में भाग लेंगे नगर विकास मंत्री, सांसद, विधायक और वार्ड के गणमान्य लोग
बिजली विभाग, पीएचइडी और जिला प्रशासन के अधिकारियों
को भी बुलाया जायेगा इसमें
07 जुलाई से होगा जनता दरबार का विधिवत शुभारंभ
जलजमाव वाले इलाकों में गये डिप्टी मेयर नाली निर्माण का डीपीआर बनाने को कहा
रांची : राजधानी में 25 जून को हुई झमाझम बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. इस समस्या के कारणों को जानने के लिए बुधवार को डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने अधिकारियों संग शहर के विभिन्न इलाकों का जायजा लिया. डिप्टी मेयर ने इस दौरान जलजमाव वाले मेाहल्ले मल्लाह टोली, मेन रोड गुरुद्वारा एवं अंजुमन इसलामिया के समीप की नाली को देखा. निरीक्षण के बाद डिप्टी मेयर ने अधिकारियों से कहा कि वे कार्यालय का काम करने के साथ ही थोड़ा बहुत घूमकर शहर के नालियों व सड़कों का जायजा भी लें. ताकि लोग किस परेशानी में है. इसका पता चल सके.
उन्होंने निगम के हेल्थ अफसर को निर्देश दिया कि जिन जगहों पर सोमवार को जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई थी, उन मोहल्लों का जायजा निगम के सुपरवाइजर लें. भविष्य में जलजमाव न हो, इसका प्लान भी तैयार करें. डिप्टी मेयर ने यह भी निर्देश दिया कि जिन जगहों पर नाली की समस्या है, वहां नयी नाली के निर्माण के लिए जल्द से जल्द डीपीआर बनाया जाये. निरीक्षण कार्यक्रम में चेंबर के अधिकारी सहित निगम के सुपरवाइजर उपस्थित थे.
दो-तीन दिनों में नाली को किया जायेगा डायवर्ट : चेंबर
मेन रोड स्थित गुरुद्वारा के सामने बारिश के कारण दुकानों में हो रहे जलजमाव को लेकर झारखंड चेंबर की टीम, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय एवं रांची नगर निगम की टीम ने निरीक्षण किया. तय हुआ कि तत्काल नाली को साफ कर अगले दो-तीन दिनों में नाली को डायवर्ट किया जायेगा. डिप्टी मेयर ने एकरा मसजिद से डेली मार्केट तक जल्द ही नाली बनवाने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola