17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : 22 को आजसू की संकल्प सभा, सभी 81 विधानसभा में मनायेंगे

रांची : 22 जून को आजसू पार्टी राज्यभर में संकल्प सभा का आयोजन करेगी़ पार्टी ने संकल्प सभा को विधानसभा स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया है़ पार्टी के पदाधिकारी, विधायक और कार्यकर्ता राज्य भर के संकल्प सभा में शामिल होंगे़ पदाधिकारियों और विधायकों को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी है़ पार्टी के […]

रांची : 22 जून को आजसू पार्टी राज्यभर में संकल्प सभा का आयोजन करेगी़ पार्टी ने संकल्प सभा को विधानसभा स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया है़
पार्टी के पदाधिकारी, विधायक और कार्यकर्ता राज्य भर के संकल्प सभा में शामिल होंगे़ पदाधिकारियों और विधायकों को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी है़ पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी से लेकर पंचायत स्तर के पदाधिकारी को भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है़ मंच-मोर्चा के साथ-साथ जिला परिषद सहित दूसरे प्रतिनिधियों को शामिल होने काे कहा गया है़
इधर पार्टी प्रवक्ता डाॅ देवशरण भगत ने कहा है कि 22 जून ऐतिहासिक दिन है़ 22 जून 1986 को छात्र-नौजवानों ने अलग राज्य के संघर्ष को गति देने का संकल्प लिया था़ उसी संघर्ष की देन है कि झारखंड अलग राज्य बना़ छात्र-नौजवानों की शहादत से राज्य का गठन हुआ़ इस दिन पार्टी शहीदों को नमन करेगी और संघर्ष में कूदेगी़
कौन नेता कहां रहेंगे
पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो सिल्ली, ईचागढ़ और तमाड़ विधानसभा, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़, गोमिया और मांडू, विधानसभा, विधायक रामचंद्र सहिस जुगसलाई एवं चक्रधरपुर, विधायक राजकिशोर महतो टुंडी और सिंदरी, विकास सिंह मुंडा खिजरी और तमाड़, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक चंदनकियारी और बेरमो, लंबोदर महतो गोमिया और डुमरी, रौशनलाल चौधरी बड़कागांव, दामोदर महतो डुमरी एवं सिंदरी, मंटू महतो सिंदरी, डॉ देवशरण भगत कांके और खिजरी, राजेंद्र मेहता कांके, तिवारी महतो मांडू, रामलाल मुंडा चक्रधरपुर में तथा साधु शरण गोप सहित कई नेता दूसरे विधानसभा में लगाये गये है़ं

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें