17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : सीएम ने दी मंजूरी, नगर प्रशासन का अलग होगा कैडर

रांची : राज्य के नगर निकायों में काम करनेवाले कर्मचारियों का अलग कैडर बनाया जायेगा. नगर प्रशासन के इस प्रस्तावित कैडर का गृह विभाग नगर विकास होगा. सोमवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नगर विकास विभाग को कर्मचारियों के लिए अलग कैडर बनाने की मंजूरी दे दी. नगर विकास विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट […]

रांची : राज्य के नगर निकायों में काम करनेवाले कर्मचारियों का अलग कैडर बनाया जायेगा. नगर प्रशासन के इस प्रस्तावित कैडर का गृह विभाग नगर विकास होगा.
सोमवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नगर विकास विभाग को कर्मचारियों के लिए अलग कैडर बनाने की मंजूरी दे दी. नगर विकास विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट की सहमति ली जायेगी.
नगर विकास विभाग के कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेषता नागरीय प्रशासन होगी. नगर विकास की सभी शाखाओं में कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों की ही नियुक्ति की जायेगी. नगर निगम, नगर परिषद से लेकर जुडको तक में इसी कैडर के अधिकारियों का पदस्थापन किया जायेगा. श्री दास ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जुडको के कार्यों की समीक्षा के भी निर्देश दिये.
उन्होंने जुडको पर अतिरिक्त कार्यभार बताते हुए नगर निगम के स्तर से संपादित होने वाले कार्यों का हस्तांतरण करने काे कहा. जुडको की भूमिका पर पुर्नविचार करने की आवश्यकता बतायी. विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को कार्यों की समीक्षा के लिए एक माह के समय की आवश्यकता बतायी. एक माह के अंदर नगर विकास से संबद्ध सभी कंपनियों के कार्यों और भूमिका को सिंपलीफाई करते हुए विकास कार्य तेज करने पर आश्वस्त किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें