17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

तीन नये सदस्य राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की झारखंड इकाई में शामिल

रांची : झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की झारखंड इकाई की वार्षिक आम बैठक हुई. अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ छह देशों से विकसित होकर आज 67 देशों का संगठन हो गया है. संयुक्त राष्ट्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा संगठन है. यह सदस्य देशों के समूचे विकास एवं इनकी […]

रांची : झारखंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की झारखंड इकाई की वार्षिक आम बैठक हुई. अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ छह देशों से विकसित होकर आज 67 देशों का संगठन हो गया है.

संयुक्त राष्ट्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा संगठन है. यह सदस्य देशों के समूचे विकास एवं इनकी शासन प्रणाली में सुधार करने हेतु निरंतर प्रयासरत है.

हमारे देश में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की कुल 31 शाखाएं हैं. झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव विनय कुमार सिंह ने संघ की झारखंड इकाई का वार्षिक लेखा-जोखा से पेश किया. तथा संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.

मंत्री सीपी सिंह ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ नियमावली के अधीन झारखंड इकाई की कार्यकारिणी गठन के लिए अध्यक्ष डॉ उरांव को अधिकृत करने का प्रस्ताव रखा. इसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया. राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की झारखंड इकाई में चंद्र प्रकाश चौधरी, ताला मरांडी, योगेश्वर महतो को जोड़ने का निर्णय लिया गया.

अब इकाई में कुल 106 सदस्य हो गये. बैठक में मेनका सरदार, ग्लेन जोसेफ गॉलस्टीन, अनंत ओझा, राज सिन्हा, जीतू चरण राम, शिव शंकर उरांव, बिरंची नारायण, दीपक बिरूआ, शशांक शेखर भोक्ता, सुधा चौधरी, सत्यानंद झा, थॉमस सोरेन, दिनेश कुमार षाड़ंगी, उदय शंकर सिंह, कामेश्वर नाथ दास, रामचन्द्र नायक, अनंत राम टुडू, जयप्रकाश गुप्ता, प्रशांत कुमार, देवदयाल आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें